'प्रेमानंद महाराज पाप धोने की मशीन नहीं हैं', भोजपुरी स्टार खेसारी यादव ने क्यों और किसके लिए बोली ये बात?
Premanand Maharaj News: मथुरा-वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। क्रिकेटर से लेकर अनेक फिल्मी हस्तियां प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं और वृंदावन में महाराज के दर्शन और उनसे मार्गदर्शन लेने के लिए अक्सर पहुंचते हैं।
वहीं प्रेमानंद महाराज को लेकर मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रेमानंद महाराज के बारे में टिप्पणी की, जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

याद रहे खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं, जिनके प्रशंसक उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने प्रेमानंद महाराज पर आधारित एक भक्ति गीत भी बनाया था।
खेसारी यादव ने कहा- वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं
वहीं अब खेसारी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पोस्ट में खेसारी लाल यादव ने पोस्ट लिखी है, जिसपर बड़ी बहस छिड़ गई है। खेसारी यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा "प्रेमानंद महाराज की बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग इमेज मेकिंग के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं।"
खेसारी यादव ने आगे लिखा "सच्ची श्रद्धा है तो बस उनकी बातों को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता। भोरे-भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं।"
एक अपील
प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहाँ जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता ।
भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक… pic.twitter.com/Y9cBdvoLra
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) August 18, 2025
खेसारी यादव ने किसके लिए बोली ये बात?
इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स खेसारी के इस बयान को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जोड़कर देख रहे हैं।
राज कुंद्रा ने बोले थे मेरी किडनी ले लीजिए
गौरतलब है कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में उनसे मुलाकात की थी। करीब 7 मिनट की बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने महाराज से कहा था कि वह अपनी एक किडनी उन्हें दान करना चाहते हैं। इस किडनी दान की बात को लेकर राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, जहां यूजर्स ने इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की प्रेमानंद महाराज से यह मुलाकात तब हुई थी, जब उनके खिलाफ लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया था।
प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है
ध्यान रहे प्रेमानंद की दोनो किडनी खराब है, लंबे समय से वो इस बीमारी को झेल रहे हैं। उनकी नियमित डायलिसिस होती है। प्रेमानंद महाराज के खान-पान का खासा ख्याल रखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications