Poonam Dubey ने 'जय जय शिव शंकर' सॉन्ग पर किया डांस, सोशल मीडिया पर छाया Video

Poonam Dubey ने 'जय जय शिव शंकर' सॉन्ग पर किया डांस, सोशल मीडिया पर छाया Video

मुंबई, 05 अगस्त: पूनम दुबे (Poonam Dubey) भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और वो अपने फैंस के बीच दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। पूनम दुबे ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। तो वहीं, अब पूनम दुबे का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो 'जय जय शिव शंकर कांटा लगे ना कंकर' गाने पर डांस करती नजर आ रही है।

Recommended Video

    Poonam Dubey ने 'जय जय शिव शंकर' सॉन्ग पर किया डांस, सोशल मीडिया पर छाया Video
    'जय जय शिव शंकर' सॉन्ग पर पूनम दुबे ने किया डांस

    'जय जय शिव शंकर' सॉन्ग पर पूनम दुबे ने किया डांस

    दरअसल, सावन का महीना चल रहा है। इस सावन के महीने में भगवान शिवशंकर की भक्ति में पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री डूबी हुई है। इसी लिस्ट में अब पूनम दुबे का नाम भी शामिल हो गया है। पूनम दुबे ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है उसमें वो 'जय जय शिव शंकर कांटा लगे ना कंकर' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही है। बता दें, यह सॉन्ग 'आप की कसम' फिल्म का है। यह फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी। जय जय शिव शंकर सॉन्ग को राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया था।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई पूनम दुबे का वीडियो

    इस सॉन्ग को लतामंगेशकर और किशोर कुमार ने गया था। वहीं, अब पूनम दुबे ने सवान के महीने पर इस सॉन्ग पर दिलकश डांस किया है। बता दें कि पूनम दुबे ने इस वीडियो को करीब चार घंटे पहले शेयर किया है। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। शेयर किए गए वीडियो में वो सूट-सलवार में नजर आ रही हैं। पूनम दुबे के इस वीडियो को अभी तक तीन हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल हो रही इस वीडियो में देख सकते हैं कि पूनम दुबे घर के अंदर डांस कर रही हैं। वहीं, इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    35 फिल्मों में काम कर चुकी हैं पूनम दुबे

    35 फिल्मों में काम कर चुकी हैं पूनम दुबे

    बता दें, पूनम दुबे के फैंस उनकी लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। सोशल मीडिया पर भी पूनम दुबे की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टा पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब, इंस्टाखग्राम, फेसबुक जैसी साइट्स पर उनके लाखों चाहने वाले हैं। पूनम ने भोजपुरी फिल्मों में कई हिट आइटम सॉन्ग भी किए हैं। वो 'जो जीता वही सिकंदर', 'हमार फर्ज', 'बाबा रंगीला', 'हम हैं जोड़ी नंबर वन', 'रंगदारी टैक्स', 'चना जोर गरम' सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+