अक्षरा सिंह ने लगाए जयश्री राम के नारे, श्रीराम के भजनों से गूंज उठी भोजपुरी इंडस्ट्री
भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आज यानी 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जय श्री राम के नारे लगाए। अक्षरा ने प्रभु श्रीराम के भजन गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अक्षरा सिंह ने श्रीराम के कई भजन गाए। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने भगवान राम को बिहार वालों का जीजा भी बताया। अक्षरा ने कहा कि ये ऐतिहासिक दिन है।

अक्षरा ने खुद को एक छोटा सा कलाकार बताया, जो पटना शहर से है। कहते हैं अगर साहित्य की बात की जाए तो कईयों को पता नहीं होगा कि प्राचीन साहित्य की लिस्ट में सबसे पहले नाट्य शास्त्र आता है।
अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि इसमें डांस और गाने को प्रमुखता मिली है। मैं इसे खुद की छात्र मानती हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि कई लोग मुझे इसके लिए ट्रोल भी करते हैं। मगर मैं हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications