सर्जरी के बाद Bharti Singh हुईं डिस्चार्ज, मां को घर लेकर आया 'गोला', कॉमेडियन ने दिखाई पथरी की तस्वीर

Bharti Singh Health Update: कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर बीते कुछ दिनों से फैंस काफी परेशान हैं। जब से भारती को गॉल ब्लैडर में पथरी हुई है वह काफी ज्यादा दर्द में हैं। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन अब उनकी सर्जरी हो चुकी है जिसके बाद भारती को डिस्चार्ज कर दिया है।

भारती सिंह लगातार अपने व्लॉग में फैंस को हेल्थ का अपडेट देती रहती हैं। जब से उनके पेट में दर्द हुआ है तो वह दर्द की वजह से काफी तड़प रही थीं। बाद में डॉक्टरों ने जब टेस्टिंग की तो पता चला उनके ब्लैडर में पथरी है। जिसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए कहा गया। ऐसे में उनकी तकलीफ को लेकर फैंस घबरा गए।

Bharti Singh

अस्पताल में क्योंकि बच्चे को लाने के लिए मना किया जाता है तो भारती सिंह इस दर्द की वजह से अपने बेटे से मिल नहीं पा रही थीं। इस वजह से वह काफी परेशान थीं। लेकिन अब सर्जरी होने के बाद भारती सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जैसे ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली तो तुरंत बेटा गोला को अपने पास अस्पताल बुला लिया।

भारती सिंह ने अपनी वीडियो में बताया है कि सर्जरी होने के बाद वह अब अपने घर लौट चुकी हैं। भारती का बेटा अपनी मां का हाथ पकड़कर घर तक ले गया। जिससे उनकी खुशी को कोई ठिकाना नहीं था। अपने बेटे को इतने दिनों बाद देखकर भारती काफी ज्यादा इमोशनल हो गईं। ये वीडियो जितना फनी उतना ही इसे देखकर फैंस भावुक भी हो गए।

वीडियो में भारती स्टोन दिखाती हैं जो सर्जरी में गॉलब्लेडर से निकलती है। इसके साथ ही वह फैंस को उसे दिखाते हुए बताती है कि इसकी वजह से वह कितना दर्द से परेशान थीं। ये देखकर फैंस भी चौंक गए। फिलहाल भारती अब पूरी तरह से ठीक है वहीं डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने के लिए कहा है। उम्मीद है कि भारती रिकवर होने के बाद फिर से डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में लौटेंगी।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+