'जो गलती हर्ष की मां ने की, वो मैं नहीं करूंगी...', भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य को लेकर बताई कई बातें
नई दिल्ली, 28 जुलाई: 'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हमेशा हंसाती रहती हैं। भारती के इस काम में उनके पति हर्ष बखूबी उनका साथ देते हैं। इन दिनों भारती और हर्ष अपने बेटे के साथ मस्ती भरा टाइम बिता रही हैं। भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया अक्सर ही यूट्यूब चैनल LOL (लाइफ ऑफ लिंबाचिया) पर अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर ही भारती ने से बेटे गोला के चेहरे का दीदार कराया था।

Bharti singh ने बेटे को लेकर बताई कई अहम बातें
हर्ष और भारती अपने यूट्यूब चैनल 'एलओएल (लिंबाचिया के जीवन)' पर वीडियो के माध्यम से फैंस को अपनी लाइफ के बारे में अपडेट करते रहते हैं। वीडियो बेहद ही मजेदार होते हैं, इसमें दोनों एक दूसरे की जमकर खिंचाई करते हैं। हर्ष और भारती ने हाल ही में 'चटपटे सवालो के जवाब गोला के साथ!' नाम का वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने कई सवालों के बेहद ही मजेदार जवाब दिए हैं। उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य की खाने और सोने की आदतों के बारे में बताया है।

किस पर गया गोला?, भारती ने दिया ये जवाब
फैंस ने भारती से गोला के बारे मे पूछा कि गोला किस पर गया है? जिस पर भारती ने कहा कि वो मेरे पर गया है, देख के ही लगता है। हर्ष ने भारती को बीच में टोकते हुए कहा देख के ही लगता है बस, बाकी आदतें उसकी मेरे जैसी हैं। जिसके बाद फैंस ने ये भी पूछा कि गोला खाता क्या है? भारती ने बताया कि वो उसे अपना दूध पिलाती हैं वहीं कभी कभी खासकर रात में टॉप फीडिंग भी कराती हैं। भारती कभी कभी उसे मीठा भी चखा देती हूं। रात में टॉप-अप दूध पिलाने का कारण यह है कि इससे बच्चों को अच्छी नींद आती है क्योंकि मां का दूध तुलनात्मक रूप से हल्का होता है।

'जो गलती हर्ष की मम्मी ने की वह मैं नहीं करूंगी'
वीडियो के दौरान भारती ने कहा जो हर्ष की मम्मी ने गलती की है वो गोले की मम्मी नहीं करेगी। भारती ने कहा कि गोला छह महीने का हो जाने पर वह उसे सब्जियां और घर का बना खाना खिलाने की भी कोशिश करेगी। खासतौर पर वह खाना और सब्जी करेला, लौकी, तुरई जो हर्ष को पसंद नहीं है। इस बीच हर्ष और भारती कई बार मजेदार नोक-झोंक करते नजर आए।

गोला को लेकर फैंस ने किए ये मजेदार सवाल
इसके बाद फैंस ने गोला को लेकर कई और सवाल पूछे, जैसे गोला घर पर कैसे रहता है और बाहर लेकर जाओ तो कैसे रहता है। गोला रात को कितनी बार उठता है। गोला सबसे ज्यादा खुश किसके साथ रहता है। गोला की पहली फ्लाइट कौन सी थी। गोला की पहली विदेश की ट्रीप कौन सी होगी। कॉमेडी कपल ने फैंस के इन सभी सवालों के जवाब बेहद मजाकिया अंदाज में दिए।

कार में गोला को आती है अच्छी नींद
भारती ने बताया कि गोला घर पर बहुत रोता है लेकिन जब वे बाहर जाते हैं तो कार में वह तुरंत सो जाता है। हर्ष ने साझा किया कि वह दिन में अपने बेटे की देखभाल करते हैं और रात में भारती उसकी देखभाल करती हैं। भारती ने यह भी बताया कि रात को सोती हैं और सीधे सुबह 9:30 बजे उठती हैं। वह कभी भी आधी रात को नहीं उठता और उसकी नींद अच्छी होती है।

'भालू और लकड़बग्घे का बच्चा गोला।'
एक फैन ने सवाल किया कि गोला को बड़े होकर क्या बनाना चाहते हो? जिसपर भारती ने कहा ये जो बनना चाहे बनेगा, हम इस पर कोई दबाव नहीं बनाएंगे। वहीं हर्ष ने कहा इंसान का बच्चा है इंसान बनेगा। जिसके बाद भारती ने हर्ष की टांग खींचते हुए कहा हमको देख के लगता है ये इंसान का बच्चा है। जिसके बाद हर्ष कहते हैं भालू का बच्चा लग रहा है लेकिन मैं बोल नहीं रहा हूं। इस पर भारती और भी मजेदार जवाब देते हुए कहती हैं, 'भालू और लकड़बग्घे का बच्चा गोला।'












Click it and Unblock the Notifications