कॉमेडियन Bharti Singh हुईं अस्पताल में भर्ती, 3 दिन से दर्द के मारे उड़ रही नींद, जानें आखिर क्या हुआ?

Bharti Singh Admitted: कॉमेडियन भारती सिंह की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारती ने इसकी जानकारी अपने व्लॉग के जरिए फैंस को दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार पेट में दर्द हो रहा था।

भारती सिंह आए दिन अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी दी जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए। भारती सिंह ने बताया है कि तीन दिनों से गंभीर पेट दर्द हो रहा था। पहले उन्होंने इसे गैस्ट्रोनल समझकर टाला लेकिन बावजूद इसके दर्द बढ़ता ही जा रहा था और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bharti Singh

भारती सिंह ने बताया कि कैसे उनके पेट में गंभीर दर्द की वजह से पति हर्ष लिंबाचिया पिछले दो दिनों से सो नहीं पाए हैं। जब वह दर्द से परेशान हो गईं और डॉक्टर के पास गई तो टेस्ट में पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है। वीडियो में भारती सिंह ने कहा कि वह फिलहाल इस समस्या का इलाज करवा रही हैं और इलाज के लिए ऑपरेशन कराएंगी।

भारती सिंह ने अपने फैंस के लिए ये वीडियो अस्पताल से शूट किया है। जिसमें उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई है। कॉमेडियन की हालत देखकर उनके फैंस काफी चिंता में आ गए और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। वीडियो में भारती सिंह ने बताया कि वह फिलहाल अपने दो साल के बेटे गोला को याद कर रही हैं और जल्द से जल्द घर जाना चाहती हैं। इस दौरान अपने बेटे को याद कर भारती अचानक से रो पड़ीं। वह कहती हैं कि गोला के साथ घर पर उनके अलावा बहुत सारे लोग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+