BharatPe के कोफाउंडर अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक के एक एपिसोड के लिए जानें कितना करते थे चार्ज
मुंबई, 05 मई। भारतपे के को-फाउंडर और पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के पहले सीज़न में नजर आए थे। शार्क के सात इनवेंसटर्स में शामिल रहें अशनीर ने बताया कि शो के शार्क के एक एपिसोड के लिए उन्हें कितने पैसे दिए गए थे।

ग्रोवर बोले- शो के निर्माताओं के बारे में मजाक में कहा था बड़े गरीब लोग हैं
अशनीर ने हाल ही में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लेक्चर दिया था। शो के बारे में बात करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि शो का ऑडिशन उनके घर पर हुआ था और शो के निर्माताओं के बारे में मजाक में कहा था बड़े गरीब लोग हैं । उन्होंने आगे कहा, "हममें से कोई भी पैसा बनाने के इरादे से नहीं गया था। मैं आपको सच बता दूं, हममें से किसी ने भी शो से कोई पैसा नहीं कमाया।

उन्होंने हमें शो पर 10 करोड़ खर्च करने के लिए कहा
कुछ लोगों ने कहा कि हमने प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये कमाए लेकिन मैं होता तो 5 लाख से भी खुश हो जाता। शो की अवधारणा बहुत सरल है; उनका मानना है कि हमारे पास पैसा है, और उन्हें लगा कि हम सभी के पास हाई रेट वाले स्टार्टअप हैं, हम शो में कुछ पैसे निवेश करने में सक्षम होंगे। इसलिए, उन्होंने हमें शो पर 10 करोड़ खर्च करने के लिए कहा।

हमें किसी भी एपिसोड के लिए कुछ भी भुगतान नहीं किया गया था,
अशनीर ले कहा हमने कहा ठीक है। हमें किसी भी एपिसोड के लिए कुछ भी भुगतान नहीं किया गया था, वास्तव में, हमने घंटों और घंटों तक बंधुआ मजदूरी की तरह काम किया।












Click it and Unblock the Notifications