'ये बहुत मुश्किल है...' राहुल गांधी का हाथ पकड़े दिखीं इंडस्ट्री की दो हसीनाएं, रश्मि देसाई ने बोली ये बात

हाल ही में एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी की एक तस्वीर खूब चर्चा में है, जिसमें दोनों राहुल गांधी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' कन्याकुमारी से कश्मीर निकलेगी। इस यात्रा में लाखों लोग उनके साथ शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें राहुल गांधी आकांक्षा पुरी और रश्मि देसाई का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में राहुल गांधी के एक ओर रश्मि और दूसरी ओर आकांक्षा खड़ी हुई हैं। तीनों स्माइल करते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

Bharat Jodo Yatra

रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी की राहुल गांधी के साथ ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। तीनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। कांग्रेस ने ये तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। रश्मि देसाई ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इतना सुंदर और सरल विचार लेकिन इसे अमल में लाना काफी कठिन है। एक्ट्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा और शक्ति वॉक जैसे हैशटैग भी लिखे। रश्मि के अलावा आकांक्षा पुरी ने भी इस वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

बताते चलें कि रश्मि देसाई की पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है। एक्ट्रेस ने मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस और टेलीविजन के फेमस सीरियल उतरन से फैंस के दिलों में अलग ही पहचान बनाई है। वहीं आकांक्षा पुरी की बात करें, तो एक्ट्रेस मिका दी वोहटी में नजर आई हैं। उन्होंने ये शो जीतकर फैंस के दिलों पर राज किया है। इससे पहले पूजा भट्ट और रिया सेन भी महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।

बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में खत्म होगी। ये भारत के इतिहास में किसी भी नेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है। कांग्रेस ने अपने बयान में इससे पहले दावा किया था। दावा किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा को देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। एक्टर ने दावा किया कि ये किसी राजनीतिक रैली में उनकी पहली उपस्थिति थी। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये रैली भारत को एकजुट करने के लिए है। ये बहुत ही ज्यादा जरूरी है क्योंकि बहुत से लोग हैं, जो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। पूजा भट्ट के बाद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले सुशांत बॉलीवुड की दूसरी बड़ी शख्सियत थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+