'भाबीजी घर पर हैं' के एक्टर फिरोज खान की मौत, अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट बनकर हुए थे फेमस, जानें कैसे गई जान
Firoz Khan Passed Away: मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर फिरोज खान को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी एक्टर फिरोज खान का निधन हो गया है। आज यानी 23 मई 2024 (गुरुवार) को सुबह हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है।
टीवी एक्टर फिरोज खान का निधन
फिरोज खान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के तौर पर भी जाने जाते थे। वह अमिताभ बच्चन की जमकर मिमिक्री करते थे। लोग इसी वजह से फिरोज खान को 'फिरोज खान अमिताभ डुप्लीकेट' नाम से बुलाते थे।

अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट बनकर हुए थे फेमस
फिरोज खान (अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट) ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया है। वह टीवी के मशहूर शोज 'भाबीजी घर पर हैं!', 'जीजा जी छत पर हैं', 'साहब बीबी और बॉस', 'हप्पू की उल्टन पल्टन' और 'शक्तिमान' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो 'थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे' सहित कई फिल्मों में दिखाई दिए थे।
बदायूं के रहने वाले थे फिरोज खान
टीवी एक्टर फिरोज खान उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से वह बदायूं में ही रह रहे थे। घर पर रहते हुए ही वह कई इवेंट्स में हिस्सा ले रहे थे। वह सोशल मीडिया के जरिए भी जमकर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे।
4 मई 2024 को दी थी आखिरी परफॉर्मेंस
खबर है कि फिरोज खान ने गत 4 मई 2024 को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दी थी, जिसकी लोगों ने जमकर तारफ की थी। वहीं अब उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री के लोगों के साथ साथ आम लोगों को भी सदमा लगा है। उनके करीबी तो शॉक्ड हो गए हैं। आपको बता दें कि फिरोज खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति एक्टर शोएब इब्राहिम भी फिरोज खान को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स की करते थे मिमिक्री
फिरोज खान ने अपनी आखिरी परफॉर्मेंस में अमिताभ बच्चन के कई डायलॉग बोलकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया था। उन्होंने कई फिल्मी कलाकारों जैसे दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेन्द्र और सनी देओल तक की मिमिक्री की थी। फिलहाल लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications