'भाभी जी घर पर हैं ' को मिली नई अनीता भाभी, यामी गौतम की हमशक्ल हैं नई एक्ट्रेस
मुंबई, 24 फरवरी: फेमस कॉमेडी टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं ' को लेकर एक अहम खबर आ रही है। शो में अनीता भाभी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के शो छोड़ने के बाद अब सीरियल को नई अनीता भाभी मिल गई हैं। ये है मोहब्बतें की अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव शो में अब अनीता भाभी का किरदार अदा करेंगी। वह इस भूमिका को निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वह इसे अपने तरीके से करेंगी।

विदिशा श्रीवास्तव बनेंगी 'अनीता भाभी'
कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि नेहा पेंडसे 'भाबीजी घर पर हैं!' छोड़ रही हैं। नेहा ने इस फैसले के बारे में मेकर्स को भी बता दिया था और तभी से नई अनीता भाभी की खोज शुरू हो गई थी। नेहा पेंडसे का एक साल का कॉन्ट्रैक्ट था, जो अप्रैल में खत्म हो रहा है। लेकिन नेहा उसे आगे बढ़वाना नहीं चाहती था। जिसके बाद इस रोल के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू हुई थी। विदिशा श्रीवास्तव उनकी जगह 'अनीता भाभी' बनेंगी।

फिलहाल इस शो में कर रही हैं काम
विदिशा श्रीवास्तव फिलहाल टीवी शो 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में शिव बाई का रोल प्ले कर रही हैं। विदिशा इस रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'यह एक बहुत ही बड़ा मौका है और बड़ा चैलेंज भी। इतने फेमस शो में मेन लीड का किरदार निभाना मेरे लिए एक बड़ा अवसर है शो के प्रोड्यूसर्स ने बहुत सी एक्ट्रेसेज का ऑडिशन लिया था, लेकिन फिर मेरा सलेक्शन हो गया।

'मेरे करियर में अब तक का सबसे बड़ा ब्रेक है'
विदिशा ने कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस रोल के लिए लुक्स और परफॉर्मेंस के मामले में एकदम फिट बैठती हूं। 'भाबीजी घर पर हैं!' मेरे करियर में बड़ा टर्निंग पॉइंट है। कहा जा सकता है कि यह मेरे करियर में अब तक का सबसे बड़ा ब्रेक है। कड़ी मेहनत का कभी न कभी फल मिलता है। 'भाबीजी घर पर हैं!' के कुछ एपिसोड देखे हैं। अनीता भाभी का किरदार भी देखा है, पर अब मैं इसे अपनी तरह से निभाना चाहूंगी।

दूसरी बार बदली गईं अनीता भाभी
विदिशा ने कहा कि पिछले एक्टरों ने किरदार को बहुत ही अच्छी तरह से निभाया है और वो दर्शकों के दिलों-दिमाग में बस गए हैं। ऐसे में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। पर वह अपने तरीके से ही अनीता भाभी का रोल प्ले करेंगी। एक्ट्रेस सौम्या टंडन, अनीता भाभी का रोल प्ले कर रही थीं। लेकिन 2020 में सौम्या ने शो को अलविदा कह दिया और तब 2021 में नेहा पेंडसे को अनीता भाभी के रोल के लिए साइन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications