पान की दुकान से लेकर मुंबई तक का सफर, ऐसे फिरोज खान बनें 'डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन', खाने तक के नहीं थे पैसे
Firoz Khan Demise: टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से फेमस हुए फिरोज खान का निधन हो गया। हार्ट अटैक की वजह से एक्टर की 69 साल की उम्र में मौत हो गई। इस खबर से उनके तमाम फैंस काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
फिरोज खान ने अपने करियर में टीवी सीरियल भाभी जी घर पर, हप्पू की उल्टन पलटन, जीजाजी छत पर हैं, साहब बीवी और बॉस में काम किया है। इसके अलावा शक्तिमान व अदनान सामी के सॉन्ग थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे में भी उन्होंने अभिनय किया है। हालांकि टीवी सीरियल से ज्यादा उन्होंने अमिताभ बच्चन की नक्ल कर फेम हासिल किया।

फिरोज खान खुद को महानायक अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा फैन मानते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार देखी थी वह तभी से उन्हें फॉलो करने लगे थे। अमिताभ की तरह बैठना, बात करना, खड़े होना और चलना। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह बिग बी से मिलने के लिए मुंबई जाएंगे।
फिरोज खान ने बताया था कि जब वह अमिताभ की फिल्म दीवार थिएटर में देखने के लिए गए थे तो बाहर एक पान वाला खड़ा था। एक्टर ने जब उससे पान लगाने के लिए कहा तो वह उन्हें काफी देर तक देखता रहा। दुकानदार को लगा फिरोज खान अमिताभ बच्चन हैं। इसके बाद से उन्होंने फैसला किया कि वह अमिताभ की मिमिक्री करेंगे।
साल 1994 में फिरोज खान मुंबई आए थे और वह अमिताभ बच्चन से मिलना चाहते थे लेकिन एक्टर से मिलना उनके लिए इतना आसान नहीं था। उस वक्त एक्टर के पास खाने तक के पैसे नहीं थे कि वह अमिताभ की एक झलक भी देख पाएं। इसके बाद उनकी अमिताभ बच्चन की फिल्म कोहराम के सेट पर पहली मुलाकात हुई। इसके बाद फिरोज खान ने काम करना शुरू किया और जगह-जगह ऑडिशन भी दिए। बता दें कि, फिरोज खान ने केवल अमिताभ बच्चन की ही नहीं बल्कि डिलीप कुमार की मिमिकी की।












Click it and Unblock the Notifications