बॉलीवुड की ये फिल्में ले आएंगी 'रक्तचाप में उबाल', देशभक्ति के जोश से लबरेज हो जाएंगे दर्शक
Best Desh Bhakti Bollywood Movies List: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। देशवासियों में देशभक्ति का जज्बा कायम है। देशभक्ति के जोश को बढ़ाने में बॉलीवुड का भी बड़ा हाथ रहा है। अभी तक जितने भी ऐतिहासिक युद्ध हुए हैं, बॉलीवुड ने उन्हें बड़े पर्दे पर उतारा है। इसमें बॉर्डर और एलओसी कारगिल जैसी फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में आज भी हर भारतीय के रगों में बह रहे खून में उबाल ला देती हैं।
आने वाले समय में बॉलीवुड में कुछ और ऐतिहासिक लड़ाइयों पर फिल्में बन रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर टाइटल को कई फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने रजिस्टर करवा लिया है। उस पर कब फिल्म आएगी, ये तो पता नहीं। लेकिन उसके पहले जो फिल्म रिलीज होने वाली हैं। हम इस रिपोर्ट में आपको उसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

120 बहादुर
ये फिल्म फरहान अख्तर की है। इसे डायरेक्टर रजनीश घई ने किया है। फिल्म की कहानी मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी बटालियन के 120 जवानों की है। जो कुमाऊं रेजिमेंट के थे। साल 1962 में भारत-चीन का युद्ध हुआ था। तब जांग ला दर्रे को बचाते हुए जान गवाई थी। भारत के 120 जवानों ने चीन के हजारों सैनिकों के छक्के छुड़ाए थे। बाद में मेजर शैतान सिंह को सरकार की तरफ से परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म 21 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है।
द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर
फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्ल्वी जोशी, पुनीत इस्सर लीड रोल में है। इसे 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी बंगाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर बेस्ड होगी। फिल्म का बैकड्रॉप ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स पर सेट होगा। ये फिल्म विवेक की फाइल्स सीरीज की तीसरी किश्त है। फिल्म का टीजर बेहद प्रभावी रहा है।
इक्कीस
थ्रिलर जॉनर की फिल्में बनाने वाले श्रीराम राघवन सेकंड लेफ्टिनेंट शहीद अरुण खेत्रपाल की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं। 1971 की लड़ाई में पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाने वाले वीर अरुण खेत्रपाल की हिम्मत को दिखाया जाएगा। उन्हें सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र सम्मानित किया गया था। रिलीज डेट अभी तय नहीं है।
गलवान वैली कॉनफ्लिक्ट
सलमान खान इस फिल्म में लीड रोल में हैं। इसे शूटआउट एट वडाला वाले अपूर्व लखिया बना रहे हैं। इसकी कहानी 2020 में हुई गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित होगी। इस संघर्ष के दौरान भारतीय सेना की टुकड़ी ने 1200 चीनी सैनकों पर चढ़ाई कर दी थी। सलमान इसमें सेना के अफसर के रोल में नजर आएंगे। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने की खबरें हैं। रिलीज डेट अभी तय नहीं है।
बॉर्डर 2
आयकॉनिक फिल्म बॉर्डर का सीक्वल आ रहा है। इस बार इसे अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी के बारे में कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि 1999 कारगिल वार की पृष्ठभूमि में बनाया जाएगा। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications