सलमान खान ने फिर पेश की दोस्ती की मिसाल, 'बैटल ऑफ गलवान' में इस एक्टर को दिया काम!

Battle of Galwan: सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में पूरा किया। इसके बाद वो दूसरा शेड्यूल मुंबई में शूट कर रहे हैं। यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं, जो अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Battle of Galwan

हाल ही में सलमान खान अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में नज़र आए, जहां अभिनेत्री गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बतौर विशेष मेहमान शामिल हुईं। बातचीत के दौरान सलमान और सुनीता ने गोविंदा के साथ रीयूनियन को लेकर बात की। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें फैल गईं कि सलमान खान और गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दे सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि गोविंदा ने 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों सितारे पहले भी 'पार्टनर' (2007) जैसी सुपरहिट फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं, और फैंस लंबे समय से इस जोड़ी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट और कहानी
'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में होंगी। इनके अलावा अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, सिद्धार्थ मूली और जेन शॉ जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म एक देशभक्ति एक्शन ड्रामा के रूप में बनाई जा रही है, जो भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को दर्शाएगी।

सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स
'बैटल ऑफ गलवान' के साथ ही सलमान खान ने पुष्टि की है कि उनकी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल भी जल्द शुरू किया जाएगा। फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। सलमान को आखिरी बार 'सिकंदर' में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब दर्शकों को उम्मीद है कि 'बैटल ऑफ गलवान' सलमान खान के करियर में एक बार फिर देशभक्ति और एक्शन का नया धमाका लेकर आएगी - खासकर अगर इसमें गोविंदा की जोड़ी सच में शामिल होती है, तो यह फिल्म फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+