जानिए किस बीमारी से लड़ रहे थे बप्पी लहरी, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के अगले दिन ही हो गया निधन
मुंबई, 16 फरवरी। अपने खास अंदाज और अलग तरह के संगीत के लिए बप्पी लहरी को हमेशा याद किया जाएगा। उनके संगीत में हमेशा कुछ नया होता था जो हर पीढ़ि के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था, यही वजह है कि बप्पी लहरी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम को हासिल किया। जिस तरह से आज बप्पी लहरी का बीमारी की वजह स 69 साल की उम्र में निधन हो गया उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। 80 के दशक में बप्पी लहरी ने अपने संगीत से धूम मचा दी थी और युवा उनके संगीत के दीवाने थे। उन्हें बॉलीवुड में डिस्को किंग कहा जाता था।

ओएसए से थे पीड़ित
बप्पी लहरी का मंगलवार को 69 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टर दीपक नामजोशी जोकि जानेमाने कार्डियोलोजिस्ट और पल्मोनोलॉजिस्ट हैं उन्होंने बताया कि बप्पी लहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बप्पी लहरी के फेफड़ों में संक्रमण था जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ऑब्सट्रक्टिव स्ली एपनिया (OSA) की समस्या थी। बता दें कि ओएसए एक विार है जिसमे नींद के दौरान ऊपरी हिस्से में वायुमार्ग बाधित होता है। गले की मांसपेशियां जैसे जीफ, तालू आदि काम करना बंद कर देती हैं जिसकी वजह से सांसद लेने में दिक्कत होती है और वायुमार्ग बंद हो जाता है।
Recommended Video

डिस्चार्ज होने के बाद अगले दिन निधन
अहम बात यह है कि बप्पी लहरी को सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और वह पूरी तरह से ठीक थे, उनके सभी अंग सुचारू ढंग से काम कर रहे थे। लेकिन घर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने डॉक्टर को फोन किया और एक बार फिर से बप्पी दा को अस्पताल में लाया गया। जब अस्पताल में बप्पी लहरी को भर्ती कराया गया तो उनका उनका ब्लड प्रेशर कम था और धड़कन महसूस नहीं हो रही थी। डॉक्टर ने बताया कि हमने उन्हें वापस लाने की पूरी कोशिश की लेकिन तबतक देर हो चुकी थी और उनका देहांत हो चुका था।

फेफड़ों में हो रही थी दिक्कत
डॉक्टर ने बताया कि पिछले कुछ समय से बप्पी लहरी ठीक नहीं थे। वह पिछले एक साल से अस्पताल आ और जा रहे थे। ओएसए की वजह से उनके फेफड़ों में काफी कार्बन डाई आक्साइड जमा हो जाता था। पिछले साल अप्रैल माह में उन्हें कोरोना हुआ था, हालांकि वह उससे बिल्कुल ठीक हो गए थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उनकी हालत और बिगड़ने लगी।

अस्पताल ने जारी किया बयान
बप्पी लहरी के निधन के बाद क्रिकेयर अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि बप्पी लहरी ओएसए से ग्रसित थे, उनकी छाती में भी संक्रमण था। उनका इलाज डॉक्टर दीपक नामजोशी कर रहे थे। उन्हें 29 दिनो के लिए क्रिटकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पूरी तरह से ठीक हो गए थे और 15 फरवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

मंगलवार रात 11.45 बजे निधन
लेकिन एक दिन के बाद ही घर पर उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद फिर से उन्हें जूहू स्थित क्रिटकेयर अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मंगलवार की रात 11.45 बजे मृत्यु हो गई। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि बप्पी लहरी को एक साल से ओएसए था, कई मौकों पर उन्हें क्रिटकेयर अस्पताल में लाया जाता रहा और उनका डॉक्टर दीपक नामजोशी की देखरेख में इलाज चल रहा था, हर बार वह ठीक होकर लौटे थे।












Click it and Unblock the Notifications