जानिए आखिरी समय में कौन था बप्पी लहरी के पास, दम तोड़ते ही गोद में गिर पड़े थे डिस्को किंग

मुंबई, 16 फरवरी। बॉलीवुड के डिस्को किंग के नाम से मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का 69 वर्ष की उम्र में 15 फरवरी (मंगलवार) को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन और अब बप्पी लहरी के दुनिया से चले जाने से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। बप्पी लहरी के अंतिम दर्शनों और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सितारों की लंबी लाइन लगी है, गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोरोना के बाद से ही थे बीमार

कोरोना के बाद से ही थे बीमार

डिस्को किंग बप्पी लहरी पिछले साल अप्रैल में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से ही स्वास्थ संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। डिस्को किंग के निधन के बाद अब उनके फैमिली फ्रेंड ने खुलासा किया है कि आखिरी समय में बप्पी लहरी ने जिससे बात की थी वो उनकी बेटी रीमा लहरी थीं। बप्पी लहरी दम तोड़ने के बाद रीमा की गोद में गिर गए थे। बप्पी लहरी ने अपने फेमस डिस्को संगीत के साथ 80 और 90 के दशक में राज किया।

अमेरिका से आ रहा है बेटा

अमेरिका से आ रहा है बेटा

बप्पी लहरी के निधन से पूरा देश शोक में है। उनके पारिवारिक मित्र ने उनके अंतिम क्षणों के बारे में बात की और खुलासा करते हुए कहा, 'बप्पी दा अपनी बेटी रीमा की बाहों में गिर गए। उनकी बेटी रीमा आखिरी व्यक्ति थीं जिनसे वह बात कर रहे थे। पूरा परिवार सदमे में है।' फैमिली फ्रेंड ने आगे कहा कि बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लहरी इस समय अमेरिका में हैं, उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बचाने की बहुत की कोशिश

बचाने की बहुत की कोशिश

फैमिली फ्रेंड ने कहा, 'बप्पी दा को पिछले साल कोविड हुआ था और उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। वह इससे कभी उबर नहीं पाए। उनका बेटा बप्पा आज रात दो बजे भारत पहुंचेगा।' बप्पी लहरी कई बीमारियों से जूझ रहे थे। मंगलवार (15 फरवरी) की रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दुख की बात है कि वे महान गायक और संगीतकार को नहीं बचा सके।

पिता और मां का भी संगीत से था गहरा नाता

पिता और मां का भी संगीत से था गहरा नाता

कोविड संक्रमित होने के बाद बप्पी लहरी को पिछले साल दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी को लोग जिंदादिल इंसान कहते थे। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। 27 नवंबर, 1952 को बप्पी लहरी का जन्म कोलकाता में हुआ था, संगीत का गुण उन्हें विरासत में मिला क्योंकि वो एक लोकप्रिय संगीत घराने से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता अपरेश लहरी खुद एक बंगाली सिंगर थे और उनकी मां भी संगीतकार थीं।

यह भी पढ़ें: बप्पी लाहिरी के निधन पर भावुक हुए सचिन, बताया उनके किस गाने को सुनते थे ड्रेसिंग रूम में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+