'एक प्रोजेक्ट के बदले कर लो समझौता', एक्ट्रेस को डायरेक्टर की FB प्रोफाइल से आए गंदे मैसेज, मचा बवाल

नई दिल्ली, 29 अगस्त: बॉलीवुड हो या टॉलीवुड हर जगह पर्दे के पीछे गंदे काम होते रहते हैं। अब बंगाली एक्ट्रेस पायल सरकार ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसके मुताबिक एक्टिंग के बदले उन्हें एक गंदा ऑफर दिया गया। ये ऑफर टॉलीवुड के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी रवि किनागी के फेसबुक प्रोफाइल से उनके पास आया था। खुलासे के बाद से टॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है। साथ ही एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत कोलकाता पुलिस में दर्ज करवाई है। प्रारंभिक जांच में प्रोफाइल फेक लग रही है।

फ्रेंड रिक्वेस्ट आते ही खुश

फ्रेंड रिक्वेस्ट आते ही खुश

दरअसल पायल सरकार ने कई बंगाली सीरियल्स में काम किया है। आरोप के मुताबिक शनिवार सुबह रवि किनागी नाम के एक प्रोफाइल से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रवि अन्नदाता', 'चैंपियन', 'आई लव यू', 'लव स्टोरी', 'वांटेड फेमस' जैसे फेमस मूवी में डायरेक्टर रहे हैं। शुरू में पायल उनकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते हुए खुश हुईं, साथ ही उस आईडी से चैट भी करने लगीं।

रिप्लाई करना छोड़ा

रिप्लाई करना छोड़ा

कुछ देर बातचीत के बाद रवि की आईडी से अचानक पूछा गया कि 'क्या वो एक प्रस्ताव के बदले समझौता कर सकती है?' इस तरह का अश्लील मैसेज पाकर पायल हैरान रह गईं और इसके बाद उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया। साथ ही उस मैसेज को उन्होंने जनता को दिखाने के लिए अपने प्रोफाइल पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हुआ। जिस पर सैकड़ों कमेंट भी आए। बहुत लोगों ने शक जताया कि वो प्रोफाइल नकली है। ये सब होने के बाद एक्ट्रेस ने पुलिस से संपर्क किया। ऐसे में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने कही ये बात

कोलकाता पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर 1 बजे के आसपास एक्ट्रेस को ये मैसेज आए हैं। शुरू में तो उनको फिल्म के ऑफर के बारे में बताया गया, लेकिन बाद में समझौत की बात आ गई। जिस पर एक्ट्रेस पुलिस के पास आई हैं। साथ ही उन्होंने स्क्रीनशॉट भी मेल के जरिए साइबर सेल को भेजा है। कोलकाता पुलिस बैरकपुर पुलिस कमीशनरेट से भी मदद ले रही है।

डायरेक्टर भी करेंगे केस

डायरेक्टर भी करेंगे केस

शुरूआती जांच में पता चला कि रवि किनागी की जिस प्रोफाइल से मैसेज आए हैं, वो फर्जी लग रही है। अब इसे किसने बनाया और कौन शख्स एक्ट्रेस को मैसेज कर रहा था, ये अभी तक नहीं पता चल पाया है। रवि किनागी टॉलीवुड के अच्छे डायरेक्टर्स में से एक हैं। जिस वजह से उन्होंने मामले में मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+