L2 Empuraan: मोहनलाल और पृथ्वीराज की फिल्म 'एम्पुरान' का जबरदस्त क्रेज, कॉलेज ने अनाउंस की छुट्टी
Empuraan: साउथ इंडियन सिनेमा इन दिनों हर जगह धूम मचा रहा है। इन दिनों सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' की धूम मची हुई है। दोनों के फैंस भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये 27 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफ़ेर' का प्रीक्वल है।
ट्रेड विश्लेषकों ने पहले ही इसकी सक्सेस की भविष्यवाणी कर दी है। फिलहाल 12 करोड़ 58 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग भी हुई है। बेंगलुरु के 'द गुड शेफर्ड कॉलेज' ने फिल्म की रिलीज के दिन छात्रों के लिए छुट्टी घोषित की है। कॉलेज के प्रबंध निदेशक, जो मोहनलाल के फैन हैं। छात्रों को राजराजेश्वरी नगर के वाईजीआर मॉल में मूवीटाइम सिनेमा में फिल्म देखने के लिए मुफ्त टिकट मिले।

कॉलेज सर्कुलर में प्रबंध निदेशक द्वारा मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन के काम की प्रशंसा को उजागर किया गया। इसमें कहा गया, "लाइट्स, कैमरा, हॉलिडे। जब पैशन और फैन एक साथ आते हैं तो इतिहास बनता ही है। हमारे प्यारे एमडी लालेटन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने मोहनलाल की प्रतिभा और पृथ्वीराज सुकुमारन के दूरदर्शी निर्देशन का सम्मान करने के लिए एम्पुरान की एक विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है - यह एक इवेंट है।"
'एम्पुरान' में मोहनलाल के साथ मंजू वारियर, टोविनो थॉमस और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे कलाकार हैं। फिल्म की कहानी 'लूसिफ़ेर' से पहले की है, जिसने अपनी रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफ़िस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। 'एम्पुरान' को लेकर चर्चा के बीच, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीरीज की तीसरी किस्त की घोषणा इसके रिलीज के तुरंत बाद की जाएगी।
'एम्पुरान' को लेकर उत्साह सिर्फ़ फ़िल्म देखने वालों तक ही सीमित नहीं है; यह द गुड शेफर्ड कॉलेज जैसे समुदायों के लिए एक कार्यक्रम बन गया है। इस तरह की पहल भारत में सिनेमा के सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती है और यह भी कि फ़िल्में किस तरह लोगों को जश्न मनाने के लिए एक साथ ला सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications