Bollywood News: मधुबनी की सच्ची घटना पर बनी है 'बैंडिट शकुंतला' फिल्म, मेकर हैदर काजमी ने कही ये बात

Bandit Shakuntala News: मशहूर अवार्ड विनिंग फिल्म मेकर हैदर काजमी की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म 'बैंडिट शकुंतला' का भव्य ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर डायमेंशन म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज किया गया है।

'बैंडिट शकुंतला' फिल्म के निर्माता लियाकत गोला, उपेन्द्र कुमार, पिंटू कुमार, शरवन प्रसाद, हैदर काजमी और निर्देशक हैदर काजमी हैं। यह फिल्म बिहार की शकुंतला देवी की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। फिल्म के बारे में दिलचस्प बात यह है कि शकुंतला देवी खुद मुख्य किरदार में हैं।

Bandit Shakuntala film is made on the true incident of Madhubani maker Haider Kazmi said this

इस फिल्म में दबंगों द्वारा एक गरीब महिला का गैंग रेप किया जाता है। हैदर काजमी ने उस कहानी को चुना और फिल्म के फ्रेम में सजा दिया है। 2 मिनट और 7 सेकेण्ड का फिल्म ट्रेलर भी अपीलिंग है और लोगों में 'बैंडिट शकुंतला' के बारे में उत्सुकता पैदा करने वाली है।

हैदर काज़मी की यह फिल्म जल्द ही रिलीज करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले हम आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग बिहार के जहानाबाद जिला स्थित काको पाली ग्राम में हुई है, जहां हैदर इन दिनों फिल्म स्कूल भी चला रहे हैं।

इसके अलावा फिल्म में अलाइव शकुन्तला देवी का संघर्ष और उसमें उनके साथी कलाकार भी इस फिल्म को और भव्य बनाने वाले हैं। फिल्म को लेकर हैदर काजमी ने कहा कि फिल्म की एक झलक अब जनता ट्रेलर के माध्यम से देख सकती है।

इस फिल्म का लेवल देखिए, इसे हमने बिहार के एक छोटे से जगह पर बनाया है। इस फिल्म की कहानी भी बिहार की है और कलाकार में भी बिहार के लोगों को मौका मिला है। सबसे बड़ी बात ये है कि यह वर्ल्ड क्लास फिल्म है और इसे आप जरूर अपने परिजनों के साथ देखें।

हैदर काज़मी ने कहा कि 'बैंडिट शकुंतला' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह अदम्य का एक प्रमाण है ऐसे व्यक्तियों की भावना जो सामाजिक मानदंडों को चुनौती देने और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अपना रास्ता खोजने का साहस करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय आलोचकों ने फिल्म को पसंद किया है.

आपको बता दें कि डायमेंशन एएससी डिजिटल एलएलपी और यूपीजे फिल्म्स प्रोडक्शन कृत फिल्म 'बैंडिट शकुंतला' में पहली बार सिनेमा स्क्रीन पर खुद शकुन्तला होंगी, जबकि उनके साथ हैदर काज़मी, अभिमन्यु सिंह, ओंकार दास मानिकपुरी समेत कई लोग अहम किरदार में नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+