India's Got Talent: कर्जदार होने की वजह से बिना पगड़ी शो में आना पड़ा, बादशाह ने चुकाया लोन
India's Got Talent: कर्जदार होने की वजह से बिना पगड़ी शो में आना पड़ा, बादशाह ने चुकाया लोन
मुंबई, 21 जनवरी: टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के इस सीजन किरण खेर और शिल्पा शेट्टी के साथ रैपर बादशाह भी बतौर जज आते हैं। पहली बार शो को जज कर रहे बादशाह प्रतिभागियों की मदद करने से भी नहीं चूकते हैं। बादशाह ने इस शो में शामिल हुए राजस्थान के इस्माइल खान का कर्ज चुकाया है। दरअसल कर्जदार होने की वजह से इस्माइल बिना पगड़ी शो में आए थे, जब बादशाह को ये पता चला तो उन्होंने अपने पास से कर्ज चुका दिया।

इस हफ्ते आएगा शो
इस हफ्ते आने का वाले इंडियाज गॉट टैलेंट के शो का प्रोमा सामने आया है। इसमें राजस्थान से आया ग्रुप गीत-संगीत की प्रस्तुति देगा। इस्माइल खान और उनके साथी अपने गीतों से जजों को काफी प्रभावित करते हैं। इस्माइल लांगा ग्रुप की प्रफॉर्मेंस से सब खुश होते हैं लेकिन खुद इस्माइल के सिर पर पगड़ी ना होना, सभी को हैरान कर देता है।

बादशाह ने चुकाया कर्जा
लांगा ग्रुप के सभी लोगों ने पगड़ी पहनकर प्रस्तुति दी लेकिनइस्माइल खान ने सिर पर पगड़ी नहीं पहनी। जज शिल्पा शेट्टी ने इस्माइल खान से पूछती हैं कि सभी के पगड़ी पहनने और उनके नहीं पहनने पर सवाल किया। इस पर इस्माइल ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर बेटी की शादी है। ऐसे में कर्जदार होने की वजह से वो पगड़ी नहीं पहन सकते। इस पर बादशाह ने उनकी मदद करने की रिक्वेस्ट की और कहा कि आप मुझे मौका दें तो मैं आपका लोन चुका दूं? इस पर इस्माइल ने उनकी मदद स्वीकार करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।

दर्शकों को पसंद आ रहा शो
टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का 9वां सीजन इसी महीने शुरू हुआ है। इंडियाज गॉट टैलेंट का ये सीजन किरण खेर, शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर जज कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी शो के होस्ट हैं। शिल्पा शेट्टी और बादशाह पहली बार शो में जज बने हैं। पहले इस शो को किरण खेर, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर जज करते थे।












Click it and Unblock the Notifications