Bads of Bollywood Review: आ गया शाहरुख खान के बेटे आर्यन की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का रिव्यू
Bads of Bollywood First Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वो एक्टिंग नहीं डायरेक्शन कर रहे हैं। उनकी सीरीज का नाम The Ba***ds of Bollywood है। ये सीरीज 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में आर्यन खान ने बड़े बड़े बॉलीवुड स्टार्स को भी लिया है।
सीरीज भले ही रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इसका रिव्यू अभी से आ गया है। ये सीरीज कैसी और किस तरह आर्यन का डेब्यू होगा, हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं। बॉलीवुड के एक बड़े स्टार ने इस सीरीज का रिव्यू दिया है।

कुछ दिनों पहले करण जौहर राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई अहम मद्दों पर बात की। इसी में उन्होंने आर्यन खान और उनकी सीरीज का भी जिक्र किया। करण ने कहा, आर्यन के डायरेक्टोरियल पर मुझे भरोसा है। हालांकि ये बात मुझे कहनी चाहिए ये नहीं, मुझे नहीं पता। नेटफ्लिक्स पर आने वाला उसका जो पहला शो है, उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि वो गुस्सा होगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि किंग है तो प्रिंस भी होगा। मैंने उनके शो को देखा है और पूरे विश्वास कह सकता हूं कि बतौर डायरेक्टर उनका अंदाज अलग है। वो खामोशी से काम करता है। शाहरुख के बेटे से जो उम्मीदें की जाएंगी उस पर वो खरा उतरता है।
क्या है सीरीज की कहानी
लक्ष्य ललवानी (किल फेम) आसमान सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनके अपोजिट सहेर बाम्बा होंगी, जो उनकी प्रेमिका का किरदार दिखाई देंगी। बॉबी देओल सुपरस्टार अजय तलवार की भूमिका में हैं। राघव जुयाल लक्ष्य के बेस्ट फ्रेंड बने हैं। इसके पहले दोनों किल में भी साथ में कर चुके हैं। वहीं, मोना सिंह उनकी मां के रोल में नज़र आएंगी। इन सबके अलावा सीरीज में मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, गौतमी कपूर और राजत बेदी भी अहम रोल में दिखाई देंगे।
इन स्टार्स का होगा कैमियो
इसमें सलमान खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, करण जौहर जैसे सितारे इसमें नज़र आएंगे। सारा अली और इब्राहिम के भी होने की खबरें हैं। सीरीज का सबसे बड़ा सरप्राइज़ यह है कि शाहरुख खान खुद भी आखिरी एपिसोड में नजर आएंगे। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक ड्रामा सीरीज़ है। इसकी कहानी बॉलीवुड में आउटसाइडर और उसके दोस्तों के संघर्ष पर आधारित है। जो बॉलीवुड की चकाचौंध और राजनीति के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। इस सीरीज़ को "बॉलीवुड के लिए एक रोस्ट और टोस्ट" के रूप में बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications