'बधाई दो' ट्रेलर: राजकुमार गे लड़का और भूमि पेडनेकर लेस्बियन लड़की, अनोखी होगी ये शादी और फिर बच्चे की डिमांड
'बधाई दो' ट्रेलर: राजकुमार गे लड़का और भूमि पेडनेकर लेस्बियन लड़की, अनोखी होगी ये शादी और फिर बच्चे की डिमांड
मुंबई, 25 जनवरी: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की आने वाली कॉमडी फिल्म ''बधाई दो'' का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, चुम दरंग, लवलीन मिश्रा, नीतीश पांडे और शशि भूषण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टरार फिल्म 'बधाई दो' ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल है। दोनों फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। हालांकि 2018 में आई फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल और ''बधाई दो'' फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है।

राजकुमार गे लड़का और भूमि लेस्बियन लड़की के करिदार में
फिल्म में भूमि पेडनेकर 31 वर्षीय शिक्षिका सुमन सिंह की भूमिका का किरदार निभा रही हैं। भूमि लेस्बियन लड़की बनी हैं, जिसकी रुचि महिलाओं में है। वह अपने परिवारों के दबाव से बचने के लिए शार्दुल ठाकुर (राजकुमार) नाम के एक पुलिस वाले से शादी करती हैं। फिल्म के आखिर में पता चलता है कि राजकुमार राव यानी शार्दुल ठाकुर भी गे रहते हैं। दोनों के परिवार वालों को उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में पता नहीं होता। दोनों घरवालों के दबाव में आकर शादी कर लेते हैं। इसके बाद आता है नया ट्विस्ट।

शादी के बाद भी 'रूममेट्स' की तरह रहते हैं भूमि और राजकुमार
राजकुमार प्लान बनाते हैं कि शादी के बाद दोनों एक 'रूममेट्स' की तरह रहेंगे। शादी के लिए भूमि राजी हो जाती हैं लेकिन शादी के बाद शुरू होती है असली प्रॉब्लम। शादी के बाद दोनों 'रूममेट्स' की तरह रहने की व्यवस्था करते हैं। लेकिव ट्विस्ट तब आता है, जब राजकुमार की प्रेमिका उनके साथ रहने आती है। उसके बाद राजकुमार और भूमि के बीच झगड़े होने लगते हैं।

जब घरवाले करते हैं बच्चे की डिमांड
लेकिन कहानी में शादी के बाद शुरू होती है असली प्रॉब्लम, दोनों के घरवाले बच्चे की जिद पकड़ लेते हैं और यहीं से फिल्म की असली कहानी शुरू होती है। ट्रेलर के आखिरी सीन से राजकुमार के राज का पता चलता है- वह भी समलैंगिक है। बधाई दो लैवेंडर विवाह (समलैंगिकता को छिपाने के उद्देश्य से एक पुरुष और एक महिला के बीच विवाह) की अवधारणा के बारे में है।

फिल्म को लेकर क्या बोलें राजकुमार राव
इससे पहले, हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बधाई दो के बारे में बात करते हुए, राजकुमार ने कहा, "केवल एक चीज जो मैं आपको बता सकता हूं कि यह भूमि और मेरे द्वारा निभाई गई इन दो लोगों, सुमी और शार्दुल के लैवेंडर विवाह पर आधारित कहानी है। यह बहुत मनोरंजक है और कुछ ऐसी बात कर रहा है जो आज के समय में सामाजिक रूप से प्रासंगिक है। हमारे निर्देशक, हर्षवर्धन कुलकर्णी, एक ताकत हैं। वह अभूतपूर्व है।"

क्या बधाई हो से ज्यादा हिट रहेगी बधाई दो?
अब देखने वाली बात ये होगी क्या आयुख्मान खुराना की फिल्म बधाई हो से ज्यादा हिट रहेगी बधाई दो। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की एक्टिंग शानदार लग रही है। फिल्म का म्यूजिक भी धमाकेदार है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications