सर्जरी के बाद ऐसा हो गया है दिशा पाटनी के चेहरे का हाल, यूजर्स बोले- सिर्फ बिकिनी पहनने से ही नहीं होता
दिशा पाटनी को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि दिशा पाटनी ने हाल ही में अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है जिसके तुरंत बाद वह फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं।
मुंबई, 15 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल ये सभी कलाकार जोर शोर से अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के सभी एक्टर्स मूवी को प्रमोट करने के लिए जगह-जगह घूम रहे हैं। इसी बीच दिशा पाटनी को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि दिशा पाटनी ने हाल ही में अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है जिसके तुरंत बाद वह फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। ऐसे में लोग उनको देखकर हैरान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सर्जरी के बाद उनके चेहरे को लेकर काफी मजाक बनाया जा रहा है।
Recommended Video

दिशा पाटनी हो रही हैं ट्रोल
आपको बता दें कि दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी। वह इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। दिशा बॉलीवुड की बोल्ड हीरोइनों में से एक हैं। उनका स्टाइल सेंस हमेशा से ही चर्चा में रहता है लेकिन इस बार उन्हें अपने लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी सर्जरी की बात कही और चेहरे में दिख रहे बदलाव को नोटिस किया है। दिशा को इससे पहले भी उनके लुक्स को लेकर कई बार ट्रोल किया गया है।

बिगड़ा दिशा के चेहरे का हाल
हाल ही में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन के दौरान दिशा पाटनी वाइट कलर की ड्रेस में गॉर्जियस नजर आ रही थीं। वह बिल्कुल बार्बी डॉल जैसी दिखाई दे रही थीं। दिशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके चेहरे में दिख रहे बदलाव को लेकर जमकर कमेंट्स किए हैं।
फोटोज हो रही हैं वायरल
दिशा पाटनी की प्रमोशन के दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उनकी फेस सर्जरी को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- उसके चेहरे के साथ क्या गलत हुआ है यार। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पलकों में कुछ तो गड़बड़ है दिशा। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- अपने लिप जॉब से पहले दिशा ज्यादा अच्छी लगती थी।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
आपको बता दें कि फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी दिशा पाटनी को जमकर ट्रोल किया गया। यूजर्स ने उनके वीडियोज पर कमेंट करना शुरू कर दिया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि दिशा पाटनी की ओर से इस पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है।

29 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर दर्शक अभी से उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एकसाथ कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसका ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। ये फिल्म आगामी 29 जुलाई को रिलीज होगी जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications