Bad Newz: विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की 'बैड न्यूज' को लगा बड़ा झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
Bad Newz Online Leaked: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' आज यानी 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए हैं
ऑनलाइन लीक हुई 'बैड न्यूज'
फिल्म को रिलीज हुए कुछ ही घंटे का वक्त बीता है और इसी बीच खबर आ रही है, ये ऑनलाइन लीक हो गई है। इस खबर के बाद फिल्म के निर्माताओं और स्टार्स, दोनों को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के लीक होने की खबर चारों तरफ फैल चुकी है।

फिल्म में अनन्या पांडे ने किया है कैमियो
फिल्म 'बैड न्यूज' इस समय थिएटरों में अपना कमाल दिखा रही है। इस फिल्म में अनन्या पांडे भी कैमियो करती नजर आ रही हैं। खबर है कि अनन्या का कैमियो ऑनलाइन लीक हो गया है। लीक हुए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि फिल्म में अनन्या पांडे एक अहम रोल निभाती नजर आ रही है जिसके बारे में अब लोगों को सबकुछ पता चल चुका है।
फ्री में लुत्फ उठा रहे हैं लोग
आपको बता दें कि 'बैड न्यूज' 2 घंटे 22 मिनट की फिल्म है, जो कि 'हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन' मेडिकल कंडीशन पर आधारित फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को ऑनलाइन लीक हुई ये फिल्म फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम, मूवीरुलज जैसी कई वेबसाइट्स पर एचडी प्रिंट में उपलब्ध है।
पाइरेटेड वेबसाइट्स पर उपलब्ध है फिल्म
इन सब पाइरेटेड वेबसाइट के जरिए बहुत से लोग इस फिल्म को फ्री में डाउनलोड करके देख रहे हैं। वहीं फिल्म मेकर्स का मानना है कि जब घर बैठे मुफ्त में फिल्म उपलब्ध हो रही है, तो शायद लोग इसे थिएटर्स में देखने कम ही जाएं। ऐसे में फिल्म की कमाई भी प्रभावित हो सकती है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है 'बैड न्यूज'
इस रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म को कई कट्स लगने के बाद सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) से U/A सर्टिफिक्ट मिला है। फिल्म के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications