सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर, कन्नड़ फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस लीलावती की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Kannada Actress Leelavathi Passed Away: सिन्मा जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कन्नड़ सिनेमा का लिजेंड्री एक्ट्रेस लीलावती का निधन हो गया है। 85 वर्षीया लीलावती ने कर्नाटक के नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस को सांस लेने में गंभीर समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लीलावती के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का निधन
लीलावती की मौत की खबर सुनने के बाद से साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स से लेकर एक्ट्रेस के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लीलावती के निधन पर दुख जताया है। साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी लीलावती के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

leelavathi

पीएम नरेंद्र मोदी ने लीलावती को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लीलावती के निधन पर दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मशहूर कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री लीलावती जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। सिनेमा की एक सच्ची प्रतीक, उन्होंने कई फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय से सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाई। उनकी विविध भूमिकाएं और उल्लेखनीय प्रतिभा हमेशा याद और प्रशंसित की जाएगी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी जताया दुख
लिजेंड्री एक्ट्रेस लीलावती के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी पोस्ट में लिखा है- अनुभवी कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती के निधन की खबर दर्दनाक है। अभी पिछले हफ्ते, उनकी बीमारी के बारे में सुनने के बाद, मैंने उनके घर का दौरा किया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की और उनके बेटे विनोद राज से बात भी की थी। मेरा ये विश्वास था कई दशकों तक अपने मनमोहक अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली लीलावती ठीक हो जाएंगी और अधिक समय तक हमारे साथ रहेंगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि मृतक की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिल सके।

लीलावती ने 600 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
दिवंगत एक्ट्रेस लीलावती ने थिएटर और फिल्मों में जमकर काम किया था। लीलावती ने कन्नड़, तमिल और तेलुगू सहित 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी कई फिल्में डॉक्टर राजकुमार के साथ भी थीं। एक्ट्रेस पिछले कई सालों से नेलमंगला में अपने एक्टर बेटे विनोद राज के साथ रहती थीं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+