सिनेमा जगत से फिर से आई बुरी खबर, पूनम पांडे की मौत के बाद अब 2 और एक्टरों का निधन
Don Murray and Carl Weathers Death: भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। पूनम पांडे की मौत अभी भी लोगों के लिए एक रहस्य बनी हुई है। मौत की खबर फैलने के बाद से पूनम के घरवाले और पीआर टीम के कुछ सदस्य गायब हैं। सबका फोन भी बंद है। डेडबॉडी का भी पता नहीं चल पा रहा है। इसी बीच सिनेमा जगत से दो और बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि हॉलीवुड एक्टर डॉन मरे और कार्ल वेदर्स का निधन हो गया है।
ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर डॉन मरे का निधन
हॉलीवुड के फेमस एक्टर डॉन मरे का निधन हो गया है। डॉन मरे को फिल्म 'बस स्टॉप' में मर्लिन मुनरो द्वारा प्रभावित रोडियो काउबॉय की भूमिका निभाने के लिए ऑस्कर का नॉमिनेशन मिला था। निधन के समय डॉन मरे 94 वर्ष के थे। उन्होंने हॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। आपको बता दें कि डॉन मरे के बेटे क्रिस्टोफर ने विवरण दिए बिना द न्यूयॉर्क टाइम्स को अपने पिता की मौत की जानकारी दी है।

फिल्म 'बस स्टॉप' से मिली थी पहचान
डॉन मरे को ए हैटफुल ऑफ रेन (1957), द हुडलूम प्रीस्ट (1961) और एडवाइज एंड कंसेंट (1962) जैसी गंभीर फिल्मों में उनके दिलचस्प किरदारों के लिए भी जाना जाता था। साल 1955 में थॉर्नटन वाइल्डर की 'द स्किन ऑफ आवर टीथ' के ब्रॉडवे पुनरुद्धार में एक दमदार रोल निभाने के बाद, डॉन मरे को निर्देशक जोशुआ लोगान ने 'बस स्टॉप' (1956) में बो डेकर नाम के एक भोले-भाले मोंटाना व्यक्ति की भूमिका निभाने के लिए कहा था, जो चैंट्यूज चेरी (मोनरो) के प्यार में पड़ जाता है। ये उनकी पहली फिल्म थी और उस समय वह सिर्फ 26 वर्ष के थे।
कार्ल वेदर्स का निधन
वहीं हॉलीवुड के एक और शानदार एक्टर कार्ल वेदर्स का भी निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। फिल्म 'रॉकी' में मुक्केबाज अपोलो क्रीड की भूमिका निभाकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल उनके मौत की वजह सामने नहीं आई है। उनके मैनेजर मैट लुबर ने एक बयान में कहा है- कार्ल वेदर्स के निधन की घोषणा करते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है। उनकी नींद में ही शांतिपूर्वक मौत हो गई है।
फिल्म 'रॉकी' हासिल की थी लोकप्रियता
फिल्म 'रॉकी' के अलावा कार्ल वेदर्स ने 'स्टार वार्स', 'स्पिनऑफ सीरीज', 'द मांडलोरियन' और 1987 की साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म 'प्रीडेटर' में अहम भूमिकाएं निभाई थी। कार्ल वेदर्स को 'रॉकी' फिल्म से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस सीरीज की पहली चार फिल्मों में वह सेल्वेस्टर स्टेलोन के प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजर आए थे। इसके अलावा वह साल 1988 में आई फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में लीड रोल में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications