बुरी खबर! 8 महीने की प्रेग्नेंट टीवी एक्ट्रेस प्रिया की हार्ट अटैक से मौत, ICU में नवजात बच्चा

Dr Priya malayalam actress: साउथ मनोरंजन जगत से लगातार दूसरे दिन एक और बुरी खबर आई है। मलयालम टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस डॉक्टर प्रिया की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले सोमवार को ही मलयालम एक्ट्रेस रेंजुशा मेनन के सुसाइड की खबर आई थी।

35 वर्षीय डॉक्टर प्रिया 8 महीने की गर्भवती भी थीं और अस्पताल में उनका रेगुलर प्रेग्नेंसी चेकअप जारी था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रिया की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

Dr Priya

डॉक्टर प्रिया का नवजात बच्चा इस समय आईसीयू में है, जहां डॉक्टरों की टीम बच्चे पर नजर बनाए हुए है। प्रिया के निधन की दुखद खबर सबसे पहले एक्टर किशोर सत्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। किशोर सत्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मलयालम टीवी इंडस्ट्री को एक और असमय मौत से बड़ा झटका लगा है। डॉक्टर प्रिया का कल हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 8 महीने की गर्भवती थीं और उन्हें हेल्थ से संबंधित कोई भी समस्या नहीं थी।। उनका बच्चा फिलहाल आईसीयू में है।'

'भगवान मासूम लोगों पर ही क्रूर क्यों हो जाता है?'
किशोर सत्या ने आगे लिखा, 'अपनी इकलौती बेटी को खो चुकी मां लगातार रो रही है और उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। एक सच्चे साथी के तौर पर प्रिया के पति नन्ना पिछले 6 महीनों से कहीं नहीं गए और उनके साथ ही थे। कल रात जब हम लोग प्रिया को हॉस्पिटल ले जा रहे थे, तो मेरे मन में एक उदासी भर गई थी। आखिर भगवान ऐसे मासूम लोगों के साथ ही क्यों इतनी क्रूरता दिखाता है?'

'प्रिया की मां और पति कैसे इस सदमे से उबर पाएंगे'
अपनी पोस्ट में किशोर सत्या ने आगे लिखा, 'दिमाग में लगातार सवाल घूम रहे हैं, ऐसे सवाल जिनके जवाब किसी के पास नहीं। अभी हम लोग रेंजुशा की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे, और अब एक और दुख। जब महज 35 साल की उम्र में कोई इस दुनिया को छोड़कर चला जाए, तो दिमाग इस बात की भी इजाजत नहीं देता कि शोक मना पाएं। नहीं मालूम कि प्रिया की मां और उसके पति कैसे इस सदमे से उबर पाएंगे। ईश्वर उन्हें इस भारी दुख को सहने की शक्ति दें।'

शादी के बाद ले लिया एक्टिंग से ब्रेक
आपको बता दें कि डॉक्टर प्रिया मलयालम टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं और सीरियल 'करुथामुथु' में अपने रोल से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि शादी के बाद प्रिया ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रिया एक डॉक्टर भी थीं और तिरुवनंतपुरम के पीआरएस हॉस्पिटल में काम कर रही थीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+