'काचा बादाम' गाने से फेमस हुए भुबन बाद्यकर की हालत हुई खराब, बोले- नहीं हो रही कमाई, मेरे साथ हुआ ये धोखा
Bhuban Badyakar: 'काचा बादाम' गाने ने पश्चिम बंगाल के एक गांव के मूंगफली बेचने वाले भुबन बाद्यकर को रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन अब उनके साथ एक बड़ा धोखा हो गया है।

Bhuban Badyakar: 'काचा बादाम' गाना गाकर रातोंरात स्टार बनने वाले भुबन बाद्यकर एक समय पर सोशल मीडिया पर छा गाए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग काचा बादाम गाने पर डांस करते नजर आ रहे थे। इंस्टाग्राम पर भी इस गाने ने घूम मचा रखी थी। लोग इस गाने पर अपने रील्स वीडियो बनाकर शेयर कर रहे थए। सिर्फ इतना ही नीं कई विदेशी लोग भी इस गाने पर डांस वीडियो बनाकर उसे पोस्ट करते नजर आए थे। आपको बता दें कि मूंगफली बेचने वाले भुबन बाद्यकर 'काचा बादाम' गाने को गाते हुए अपना काम करते थे। यहीं उनके बादाम बेचने का यूनीक स्टाइल था। लोग उनका ये गाना सुनकर उनकी मूंगफली खरीदने के लिए उत्सुक नजर आते थे। वह रातोंरात काफी फेमस हो गए थे। लेकिन अब वही भुबन बाद्यकर बड़ी ही मुश्किल में नजर आ रहे हैं। दरअसल जिस गाने की वजह से भुबन को पॉपुलैरिटी मिली थी, उसी गाने को वह अब नहीं गा पा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अब भुबन बाद्यकर को कोई काम भी नहीं मिल पा रहा है। आइए जाते हैं कैसे हुई भुबन बाद्यकर की ये हालत।

रातोंरात स्टार बने थे भुबन बाद्यकर
आपको बता दें कि 'काचा बादाम' गाने ने पश्चिम बंगाल के एक गांव के मूंगफली बेचने वाले भुबन बाद्यकर को रातोंरात स्टार बना दिया था। किसी शख्स को उनके मूंगफली बेचने वाला ये गाना इतना पसंद आया था कि उन्होंने भुबन का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इसके बाद ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। कुछ समय पहले भुबन बाद्यकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब उनके पास मूंगफली बेचने का समय नहीं है और वह गाड़ियों से घिरे रहते हैं। मीडिया उनसे हर रोज मुलाकात करती रहती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था 'काचा बादाम' गाना
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भुबन बाद्यकर घूम-घूमकर मूंगफली बेचते और 'काचा बादाम' गाना गाते नजर आ रहे थे। ये वीडियो लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोगों ने इस गाने पर जमकर रीलिस बनाए और ऐसे में भुबन रातोंरात स्टार बन गए थे। इसके बाद देश के कोने-कोने से लोग भुबन बाद्यकर से मिलने और उनके साथ वीडियो बनाने के लिए पहुंचने लगे थे।

'काचा बादाम' पर जमकर रील्स बनाते थे लोग
इसके बाद भुबन के हालात सुधरने लगे थे। उन्होंने ये गाना रिकॉर्ड किया, पैसे कमाए और गाड़ी भी खरीद ली थी। लोग भी भुबन बाद्यकर के साथ 'काचा बादाम' गाने पर जमकर रील्स बनाने लगे थे। सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा भी 'काचा बादाम' की रील पर डांस करने के बाद ही लोगों के बीच फेमस हुई थीं।

भुबन की हालत हुई काफी खराब
भुबन बाद्यकर के 'काचा बादाम' गाने से उनके साथ साथ आम लोग भी काफी फेमस हो गए थे लेकिन अब भुबन की हालत काफी खराब हो गई है। 'बांग्ला आजतक' से बातचीत में भुबन बाद्यकर ने बताया कि अब उनके गाने 'काचा बादाम' पर कॉपीराइट आने लगे हैं, जिससे वह बड़ी परेशानी में हैं। यही कारण है कि अब भुबन को काम मिलना भी बंद हो गया है। न ही उन्हें कोई शो मिल रहा है और न ही उनकी कोई कमाई हो पा रही है। मीडिया को अपनी हालत बताकर भुबन बाद्यकर फूट फूटकर रोने लगे थे।

भुबन के साथ हो गई है धोखाधड़ी
भुबन बाद्यकर ने इंटरव्यू में बताया- गोपाल नाम के एक शख्स ने मुझे 3 लाख रुपये दिए थे और विश्वास दिलाते हुए कहा था कि वह 'काचा बादाम' गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर चलाएगा। लेकिन अब ये हालत है कि भुबन जब भी और जहां भी ये गाना गाते हैं और उसे अपने चैनल पर डालते हैं तो कॉपीराइट लिखा आ जाता है। भुबन बाद्यकर के मुताबिक, जब उन्होंने इस बारे में गोपाल नाम के उस शख्स से पूछा तो उसने कहा कि उसने कॉपीराइट क्लेम खरीद लिया है।

भुबन बाद्यकर ने दर्ज करवाया केस
भुबन बाद्यकर ने बताया- गोपाल नाम के शख्स ने उनसे कुछ कागजात पर साइन भी करवाए थे। चूंकि वह पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए समझ नहीं पाए कि उन कागजों पर क्या लिखा था और किस पर साइन कर रहे हैं। बाद में भुबन बाद्यकर ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। मामला फिलहाल कोर्ट में है। अब कोर्ट में फैसला होगा कि एग्रीमेंट के जिन कागजों पर भुबन ने साइन किए थे, वो गलत थे या फिर धोखाधड़ी या जबरदस्ती से करवाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications