'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' सिंगर सहदेव दर्दो के डांस मूव्स ने मचाया धमाल, यूजर बोले- 'मौज कर दी'

बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने से रातों रात चर्चा में आए सहदेव दिर्दो एक बार फिर आपका मनोरंजन करने आ गए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गाना नहीं गाया, बल्कि डांस किया है।

रायपुर, 27 सितंबर। बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने से रातों रात चर्चा में आए सहदेव दिर्दो एक बार फिर आपका मनोरंजन करने आ गए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गाना नहीं गाया, बल्कि डांस किया है। दिर्दो ने ऐसा डांस किया है कि पल भर को तो आप प्रभु देवा, ऋतिक रोशन और गोविंदा जैसे डांस के महारथियों को भी भूल जाएंगे। सहदेव ने अपने डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

Sahdev Dardo

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव का बचपन का प्यार गाना क्या वायरल हुआ, अब उनका हर वीडियो चर्चा का विषय बन जाता है। इस वीडियो में सहदेव 'In Da Getto' गाने पर जबरदस्त मूव्स करते नजर आ रहे हैं। इस गाने का ऑरिजनल वर्जन जे बालविन ने गाया है। इस गाने पर अपने डांस का वीडियो शेयर करते हुए सहदेव ने इसके कैप्शन में लिखा- 'मेरे प्यारे जे बालविन भइया का गाना है और ये है हमारा वाला डांस।'

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 10वें दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं, 32 नए केस दर्ज

इस वीडियो को अब तक 70 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कई कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'वाह बेटे मौज कर दी।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बवाल मचा दिया।'

बता दें कि बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना गाने ने सहदेव दर्दो को रातों रात स्टार बना दिया था। इस गाने के कई मीम्स बने। कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस गाने पर मीम्स बनाए। इस गाने के बाद सहदेव रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी नजर आए थे। सहदेव कई अभिनेताओं से भी मिल चुके हैं। सुकमा में आज सहदेव एक चर्चित नाम बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+