दिल्ली में 10वें दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं, 32 नए केस दर्ज
नई दिल्ली, 27 सितंबर: पूरे देश के साथ-साथ अब दिल्ली में भी कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को जहां पूरे देश से कोरोना के 26,041 नए मामले सामने आए है। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 32 नए कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं। वहीं सबसे अच्छी बात यह है कि सोमवार को 10वें दिन भी कोरोना से किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है।

देश में जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से 276 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। वहीं दिल्ली में मौत का आंकड़ा शून्य है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए है। वहीं 37 मरीज कोरोना से रिकवरी भी हुए है। ऐसे में अगर दिल्ली के कोरोना आंकड़ों पर नजर डालें तो...
- कुल मामले: 14,38,746
- कुल डिस्चार्ज: 14,13,295
- कुल मृत्यु: 25,085
- सक्रिय मामले: 366
दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 336 एक्टिव केस मौजूद है। दिल्ली में लगातार कोरोना को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है। इससे पहले यानी रविवार को दिल्ली से 29 नए मामले सामने आए थे, साथ ही 37 मरीज कोरोना से रिकवर होकर घर लौटे थे, हालांकि एक दिन बाद सोमवार को कोरोना के मामलों में मामूली इजाफा हुआ है। लेकिन सबसे राहत वाली बात है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
सोमवार को 10वें दिन किसी की मौत नहीं
आपको बता दें कि आज दिल्ली में लगातार 10वां दिन है, जब किसी भी मरीज ने कोरोना वायरस से दम नहीं तोड़ा। इससे पहले दिल्ली में 16 और 17 सितंबर को एक-एक मरीज की मौत हुई थी, जिसके बाद 18 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक किसी भी मरीज की जान नहीं गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 0.06 फीसदी है। हालांकि रविवार को ये दर 0.05 फीसदी था।
Recommended Video
-
Delhi की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपए! कौन होगा पात्र? पोर्टल लॉन्च पर बड़ा अपडेट! -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications