Bachchhan Paandey: अक्षय कुमार का नया लुक देख फैंस हुए शॉक्ड, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

मुंबई, 15 फरवरी। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी लाइन है। वह बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं और हर डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब ये इंतजार भी जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां, अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का नया लुक सामने आ गया है, इसके साथ ही फिल्म का ट्रेलर भी जल्द सामने आने वाला है।

18 मार्च को रिलीज हो सकती है फिल्म

18 मार्च को रिलीज हो सकती है फिल्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'बच्चन पांडे' अगले महीने होली पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 18 मार्च, 2022 की सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी, जिसे लेकर खुद अक्षय कुमार भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में अक्षय का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा, सामने आए पोस्टर में वो खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में कृति सनोन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

नए पोस्टर ने बढ़ाई फिल्म की हाइप

नए पोस्टर ने बढ़ाई फिल्म की हाइप

इस फिल्म में अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, इसी क्रम में उन्होंने आज ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सामने आए अक्षय कुमार के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, इसमें एक्टर का डरावना कैरेक्टर देखा जा सकता है। खासकर पोस्टर में अक्षय कुमार की आंखें देख हर कोई दंग रह गया। अक्षय ने खुद कैप्शन में लिखा है कि इस किरदार से वह लोगों को डरा भी देंगे।

अक्षय ने किया ट्वीट

अक्षय ने किया ट्वीट

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह एक ऐसा कैरेक्टर है जिसमें पेंट की दुकान से ज्यादा रंग हैं! 'बच्चन पांडे' आपको डरने, हसने, रूलाने सब के लिए तैयार है। कृपया 18 फरवरी, 2022 को ट्रेलर आउट होने पर उसे अपना सारा प्यार दें।' अक्षय के ट्वीट की माने तो 18 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया जाएगा। खुद अक्षय इसे अपने ट्विटर पर रिलीज कर सकते हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फैंस अक्षय के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। सुपरस्टार के एक फैन ने ट्वीट किया, 'हर पोस्टर फिल्म की हाइप बढ़ा रहा है, इसका इंतजार नहीं कर सकता, सर।' एक अन्य प्रशंसक ने पोस्ट किया, 'किसी भी बड़े कैरेकिटर के लिए अब तक का सबसे अच्छा लुक भाईलोग का बाप 'बच्चन पांडे'। एक और फैन ने ट्वीट किया, 'आखिरकार! क्या पोस्टर है। मजा आ जाएगा'। अब फैंस को बेसब्री से ट्रेलर और फिल्म का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: अक्षय संग अनबन की खबरों पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-वो मेरे बड़े भाई हैं और मुझसे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+