क्या जया बच्चन के गुस्से से कांपता है पूरा बच्चन परिवार? क्यों सरेआम भड़क जाती हैं एक्ट्रेस? कोई बीमारी या....
Jaya Bachchan: बॉलीवुड की लिजेंड्री एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अपने गुस्से के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। जया बच्चन को अक्सर संसद से लेकर पैपराजी के सामने तक भड़कते हुए देखा गया है। वह सरेआम पैपराजी पर चिल्लाने लगती हैं और उन पर गुस्सा भी उतारती नजर आती हैं। जया बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने गुस्से वाले नेचर के चलते भी काफी पॉपुलर हैं।
जया बच्चन का गुस्से वाला बर्ताव
जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने भी कई बार कैमरे के सामने अपनी मां के गुस्सा करने वाले व्यवहार के बारे में बात की है। श्वेता बच्चन ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि घर के सभी लोग उनकी मां जया बच्चन के गुस्से से बहुत डरते हैं।

श्वेता बच्चन ने खोले मां के राज
आपको बता दें कि करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में श्वेता बच्चन ने अपनी मां जया बच्चन को लेकर कई बातें बताई थीं। उन्होंने कैमरे पर कहा था कि उनकी मां को काफी ज्यादा गुस्सा आता है और ये बात पूरा बच्चन परिवार जानता है। श्वेता ने कहा था- मां को कई छोटी छोटी बातों पर भी बहुत तेज गुस्सा आ जाता है और वह एकदम से चिल्लाने लगती हैं जबकि उनके पिता का नेचर एकदम उल्टा है।
'मां को बात बात पर आता है गुस्सा'
चैट शो में श्वेता बच्चन ने कहा था- मां को अक्सर कई बातों पर गुस्सा आता है। अगर कोई चीज उनके हिसाब से नहीं होती है तो वह अचानक ही भड़क जाती हैं। श्वेता ने बताया था कि उनके गुस्से का शिकार सबसे ज्यादा घर के बेटे अभिषेक बच्चन और पापा अमिताभ बच्चन पर ही उतरता है। अभिषेक मां की डांट पड़ते ही उनकी नजरों से गायब हो जाते थे और ऐसे में सारी बातें बिग बी को सुननी पड़ती थी।
'गुस्से में फोन को जमीन पर पटक देती हैं मां'
श्वेता बच्चन ने वीडियो में बताया था कि जया बच्चन गुस्से में फोन तक जोर से जमीन पर पटक देती हैं और चिल्लाने लगती हैं। फिर वह अपना गुस्सा घरवालों पर उतारने लगती हैं। श्वेता बच्चन ने कहा था कि उनकी मां को ज्यादा गुस्सा करने की कोई बीमारी नहीं है बल्कि ये उनकी आदतों में ही शामिल है।
पैपराजी पर भी भड़क जाती हैं जया बच्चन
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से जया बच्चन पैपराजी पर भी भड़कती नजर आती हैं। वह पैपराजियों को शोर करने से मना करती हैं और जबरन फोटो लेने से भी रोकती हैं। जया बच्चन के गुस्से से उनके परिवार के साथ साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी वाकिफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications