Baby John Review: वरुण धवन ने किया करियर का बेस्ट काम, कलीस के काम में दिखी एटली की झलक

मूवी: बेबी जॉन
डायरेक्टरः कलीस
कास्टः वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी
रेटिंग: 3.5 स्टार्स

'बेबी जॉन' वरुण धवन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जो सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक रोमांचक यात्रा है। इसमें इमोशन्स, एक्शन, म्यूजिक और मसालेदार एंटरटेनमेंट का शानदार तालमेल है। यह फिल्म महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करती है।

Baby John Movie Review

फिल्म में वरुण धवन ने अपने करियर का सबसे शानदार अभिनय किया है। उन्होंने पुलिस अफसर सत्या के रूप में एक अच्छे पिता और एक मजबूत संरक्षक का किरदार बखूबी निभाया है। उनका एक सीन हीरोइक और इमोशनल दोनों रूप देखने को मिले हैं। उनकी और ज़ारा ( उनकी बेटी का किरदार) की जोड़ी परदे पर बेहद सजीव और भावनात्मक लगती है। ज़ारा की मासूमियत और आकर्षण ने फिल्म में बाप-बेटी के रिश्ते को खास बना दिया है। साथ ही, वरुण और राजपाल यादव की जोड़ी में जो मस्ती और हंसी है, वह फिल्म में जान डाल देती है। फिल्म में राजपाल यादव का नया अवतार भी देखने को मिला है।

जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म में विलन के रूप में शानदार अभिनय किया है। उनकी ताकतवर मौजूदगी ने कहानी में गहराई और ताकत दी है। कीर्ति सुरेश ने भी अपने रोल में बेहतरीन काम किया है और उसे पूरी तरह से निभाया है। हालांकि उन्हें स्क्रीन स्पेस काफी कम मिला है। वामिका गब्बी भी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं, और उनके एक्शन सीन बहुत अच्छे थे। फिल्म के अंत में सलमान खान का कैमियो एक और बढ़िया टच है, जिसने फिल्म को और भी आकर्षक बना दिया है। उनका एक्शन सीक्वेंस भी काफी अच्छा है।

कलीस द्वारा निर्देशित फिल्म में एटली की सिग्नेचर स्टाइल नजर आती है, जिसमें भव्यता और गहरी भावनाओं का बेहतरीन तालमेल है। ऐसा ही काम हम एटली का जवान में देख चुके हैं। थमन का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के हर सीन को और भी आकर्षक बना देता है। "नैन मटक्का" और "बंधोबस्त" अच्छा है। फिल्म में जहां इमोशन्स की गहराई को सही तरीके से दिखाया गया है। बच्चों की तस्करी जैसे अहम मुद्दे को फिल्म में बहुत संवेदनशीलता से दिखाया गया है। "बेबी जॉन" एक शानदार एंटरटेनर है, जो इमोशन्स, एक्शन, म्यूजिक और हंसी से भरपूर है। इस वीकेंड आप इसे परिवार के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+