सलमान से दोस्ती कराने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गायब रहे शाहरुख खान! सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
Baba Siddique Last Journey: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद देश में बवाल मच गया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर लॉरेंस गैंग ने सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या क्यों की। हालांकि बाबा की हत्या के बाद से शाहरुख खान एकदम गायब हो गए।
जिस दिन बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी तभी पूरा बॉलीवुड देर रात उन्हें देखने अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान सलमान खान भी टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए। लेकिन करीबी दोस्त होने के बावजूद भी शाहरुख खान ना तो उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे और ना ही बाबा सिद्दीकी की अंतिम विदाई में नजर आए।

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद शाहरुख खान इस तरह अचानक क्यों गायब हो गए अब इसकी हैरान कर देने वाली वजह सामने आई है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि शाहरुख खान इस पूरे मामले से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि वह फिलहाल इन राजनीतिक पछड़ों में नहीं पड़ना चाहते इसलिए एक्टर ने इस मामले में अब तक चुप्पी साधी हुई है।
बाबा सिद्दीकी की अंतिम विदाई में हर किसी की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया। यही वजह है कि शाहरुख खान ही नहीं बल्कि सलमान खान भी उनकी अंतिम विदाई में शामिल नहीं हुए। बता दें कि, बाबा सिद्दीकी सलमान और शाहरुख के बेहद करीब थे। यही वो शख्स थे जिन्होंने साल 2013 में हुई इफ्तार पार्टी में दोनों को बुलाकर उनकी सुलाह कराई थी।
बाबा सिद्दीकी के साथ ये घटना तब हुई जब वह अपने बेटे के ऑफिस से घर के लिए रवाना हो रहे थे। वह जैसे ही अपनी कार में बैठे तभी घात लगाए शूटर्स ने उन पर गोलीबारी की। इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाबा की जान नहीं बच पाई। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है जिसके बाद अब सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications