'गाने की वाट मत लगाओ सर...' जल्द नोरा संग धमाल मचाते दिखेंगे आयुष्मान खुराना, लेकिन पोस्टर देखकर भड़के फैंस

हाल ही में आयुष्मान खुराना ने 'द एक्शन हीरो' फिल्म से अपकमिंग गाने का पोस्टर शेयर किया है। इसमें वे नोरा फतेही संग नजर आ रहे हैं।

Ayushmann Khurrana Jehda Nasha: बॉलीवुड के मल्टी टेलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। आयुष्मान हमेशा फैंस को कुछ अलग ही करके दिखाते हैं। इस बार भी एक्टर ने कुछ ऐसा ही किया। आयुष्मान ने फैंस को एक और सरप्राइज देते हुए गाने का पोस्टर भी शेयर किया है, जिसे कैप्शन देते हुए लिखा कि एख बार फिर #JehdaNasha के साथ, सिजलिंग ट्विस्ट के साथ डांस फ्लोर पर तैयार हो जाइये। जल्द आ रहा है एन एक्शन हीरो। 2 दिसंबर 2022 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। सॉन्ग JehdaNasha भी जल्द ही आउट होने वाला है। दिलचस्प बात तो ये है कि कि इस गाने में आयुष्मान के साथ नोरा फतेही भी नजर आएंगी।

Ayushmann Khurrana

बताते चलें कि आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'एन एक्शनहीरो' का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर करेंगे। इसमें आयुष्मान का ऐसा रूप फैंस को देखने को मिलने वाला है, जो शायद इससे पहले कभी भी नहीं देखा गया है। जबसे एक्टर ने अपनी फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है, सभी लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही की जोड़ी को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान जब भी आते हैं, कुछ नया और अलग ही करते हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर भी फैंस ने कई तरह की उम्मीदें लगा कर रखी हैं। अपनी कॉमेडी और एक्टिंग के लिए फेमस आयुष्मान ने पिछले साल अक्टूबर में ही इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में एक्टर के साथ जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं।

हालांकि, जब से आयुष्मान खुराना ने इस गाने की घोषणा की है, फैंस एक ओर तो उन्हें नोरा के साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं दूसरी और इस गाने का रीमेक बनाए जाने को लेकर काफी दुखी भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि आयुष्मान सर शानदार गाने की वाट मत लगाइये। हमें अंधाधुन जैसे गानों की जरूरत है।

गाने के पोस्टर में आयुष्मान खुराना व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रहे हैं वहीं नोरा ने स्टाइलिश ग्लिटरी सिलवर ड्रेस पहना हुआ है। मैचिंग ईयररिंग्स और हील्स नोरा के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। आयुष्मान खुराना नोरा के बगल के खड़े हुए काफी हैंडसम और डैशिंग लग रहे हैं। शानदार लुक में एक्टर कैमरा को पोज देते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+