आयुष्मान खुराना ने ताहिरा के साथ मालदीव से शेयर की तस्वीर, वाइफ के लिए लिखा कुछ ऐसा, हो गया वायरल
मुंबई, 20 अक्टूबर: फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप इन दिनों मालदीव में हैं। ये कपल मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए गया है। जहां से दोनों लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब दोनों ने साथ में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें आयुष्मान और ताहिरा के रोमांटिक अंदाज के साथ-साथ इसके कैप्शन की भी चर्चा हो रही है।

आयुष्मान ने ताहिरा को बताया- मर्लिन मुनरो
आयुष्मान खुराना ने अपनी वाइफ ताहिरा को मर्लिन मुनरो कहा है। इस फोटो में समंदर पर आयुष्मान और ताहिरा पोज देती नजर आ रहे हैं। आयुष्मान खुराना ताहिरा के साथ इस तस्वीर को इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा है- 'मर्लिन और मैं।' ताहिरा ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टा अंकाउंट पर शेयर किया है।

सोशल यूजर्स को पसंद आया आयुष्मान का कैप्शन
आयुष्मान और ताहिरा वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं लेकिन इस तस्वीर को यूजर्स का खासा प्या मिला है। खासतौर से आयुष्मान का कैप्शन लोगों को पसंद आया है। यूजर्स ने इस तस्वीर को देखने के बाद इसका ध्यान किया है कि ताहिरा की ड्रेस जिस अंदाज में उड़ रही है, वो मर्लिन मुनरो की मशहूर फोटो से मिलत है।

हाल ही में शेयर की थी बिकिनी फोटो
ताहिरा कश्यप ने मालदीव से हाल के दिनों में लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। हाल ही में ताहिरा ने येलो बिकीनी में अपनी फोटो शेयर की थी। जो काफी चर्चा में रही थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, वे लिखती हैं, मैं एकदम रॉ हूं, मैं हर आकार-प्रकार में मिलती हूं, मैंने अपने शरीर, मन और आत्मा को अपना लिया है। आज मैं पीली हूं और लगता है कि मुझे खुद से प्यार है।

आयुष्मान फिल्मों में व्यस्त, ताहिरा निर्देशन में
आयुष्मान खुराना इन समय बॉलीवुड के व्यस्त सितारों में से एक हैं। कई फिल्मों की शूटिंग वो कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'गूगली', 'छोटी सी बात रीमेक', 'अनेक', 'बधाई हो 2', 'एक्शन हीरो' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं ताहिरा कश्यप निर्देशन की दुनिया में हाथ आजमा रही हैं। वो फिल्म 'शर्माजी की बेटी' से निर्देशन शुरू कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications