'मुझे कमरे में बुलाया और की ऐसी डिमांड', आयुष्मान खुराना ने खोला बॉलीवुड का काला सच, कहा- शर्मसार कर दिया
Ayushmann Khurrana On Bollywood: बॉलीवुड के कई एक्टर्स कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर अपना अनुभव शेयर करते नजर आते हैं। इन एक्टरों में कई ऐसे भी नाम हैं जो आज एक फेमस कलाकार बन चुके हैं। जिनकी पॉपुलैरिटी देखने लायक है।
आयुष्मान खुराना ने खोला बॉलीवुड का काला सच
बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में हो रहे कास्टिंग काउच को लेकर अधिकतर एक्ट्रेसेस का ही दर्द छलकता है लेकिन कई बार इस तरह के हालात में मेल एक्टर्स भी घिर जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने बताया था कि काम देने के बदले में कास्टिंग डायरेक्टर ने उनके साथ भी बहुत बुरी हरकत की थी।

'कास्टिंग डायरेक्टर ने की थी गंदी डिमांड'
आयुष्मान खुराना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ शुरुआती दिनों में हुए कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे वह कास्टिंग काउच के शिकार होने वाले थे लेकिन समय रहते वह बच गए।
'मैंने उसके ऑफर को साफ मना कर दिया'
आयुष्मान खुराना ने बताया- एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कहा था कि अगर मैं उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाऊंगा तो वह मुझे फिल्म में लीड रोल देगा, लेकिन मैंने उसे आराम से कहा कि मैं स्ट्रेट हूं और मैंने उसके ऑफर को साफ मना कर दिया था।
आयुष्मान खुराना ने झेले थे रिजेक्शन
आयुष्मान खुराना ने आगे कहा- जब मैं ऑडिशन के लिए जाता था तो वहां सोलो टेस्ट लिए जाते थे। हालांकि अचानक से वहां लोगों का नंबर बढ़ जाता था और एक ही कमरे में 50 लोग जमा हो जाते थे और जब मैं इसका विरोध करता था तो मुझे निकाल दिया जाता था, इसलिए मैंने बहुत से रिजेक्शन झेले हैं।
'मैंने कभी हार नहीं मानी और मेहनत करता रहा'
आयुष्मान ने बताया- कई बार मुझे ये कहकर भी रिजेक्ट कर दिया गया था कि मेरी आइब्रो काफी बुशी हैं। हालांकि मैंने कभी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। मैं किसी भी लड़ाई से डरा नहीं बल्कि उसका सामना किया और आगे निकला।
'मैं अपने फेलियर को आसानी से संभाल सकता हूं'
आयुष्मान खुराना ने कहा- मैं अपने फेलियर को आसानी से संभाल सकता हूं और उसे सुधार भी सकता हूं। आयुष्मान का कहना है कि अगर उन्होंने अपने करियर में असफलताएं नहीं देखी होतीं तो शायद आज वह इस सफलता को भी नहीं देख पाते। आयुष्मान खुराना को आखिरी बार फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था। अब जल्द ही वह गुगली और छोटी सी बात जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications