Viral Video: रियल 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी से मिले आयुष्मान खुराना, किया डांस और बोल दी दिल की ये बात
Ayushmann Khurrana and Hema Malini: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक आयुष्मान खुराना इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल आयुष्मान खुराना फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ मिलकर मूवी के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच आयुष्मान खुरान ने रियल ड्रीम गर्ल यानी हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी से मुलाकात की। आयुष्मान खुराना और हेमा मालिनी का एक स्पेशल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आयुष्मान ने की हेमा मालिनी से मुलाकात
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से मुलाकात का वीडियो खुद आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में आयुष्मान 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के सॉन्ग 'ड्रीम गर्ल' पर हेमा मालिनी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

हेमा मालिनी के साथ थिरके आयुष्मान खुराना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आयुष्मान खुराना एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ हाथों में हाथ डालकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा है- इस पल के लिए आभारी हूं, @dreamgirlhemamalini जी प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद।
लोगों ने की आयुष्मान के वीडियो की तारीफ
वीडियो के वायरल होते ही लोग आयुष्मन खुराना के साथ साथ हेमा मालिनी की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- सचमुच वह एक ड्रीम गर्ल ही हैं। मैम के लिए बहुत सारा सम्मान। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि हेमा मालिनी 74 साल की हैं। वह आज भी बहुत सुंदर लग रही हैं।
25 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' आगामी 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में एक बार फिर से आयुष्मान खुराना पूजा बनकर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। इस फिल्म में अन्नू कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और विजय राज भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications