Ayushmann Khurrana: नए साल में बड़ा धमाका करने को तैयार आयुष्मान खुराना, क्यों कहलाते हैं 'मिस्टर ROI'?
Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने 2025 में इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद नामों में से एक होने की अपनी साख को पूरी तरह साबित किया है। उनके करियर की पहली फेस्टिवल रिलीज़ थामा ने 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री की, जो आयुष्मान की पांचवीं 100 करोड़ की फिल्म होने के साथ-साथ उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर भी बनी। जहां आयुष्मान हमेशा कंटेंट-ड्रिवन कहानियों के प्रति अपने लगाव को खुलकर स्वीकार करते हैं कि 'जहां आम आदमी हीरो होता है।'
तो वहीं अब वह नए साल में अपने काम को नौ नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं। 2026 में उनकी चार फिल्मों का दमदार लाइनअप है, जिन्हें सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन के तौर पर पेश किया जा रहा है। युष्मान ने कहा कि 'पोस्ट-पैंडेमिक थिएट्रिकल एक्सपीरियंस का टेक्सचर पूरी तरह बदल चुका है और ऐसे समय में यह सफलता बेहद संतोषजनक लगती है। 'ड्रीम गर्ल 2' और'थामा' दोनों सफल रहीं।

2026 में लगातार दो 100 करोड़ की हिट फिल्मों के साथ कदम रखना मेरे लिए बेहद रोमांचक है। नए साल की शुरुआत में मैं पति पत्नी और वो दो को लेकर उत्साहित हूं-यह एक साफ-सुथरी पारिवारिक कॉमेडी है और ऐसी फिल्मों की हमेशा जगह रहती है।
'सरल, विनम्र और मेहनती हैं सूरज बड़जात्या' (Ayushmann Khurrana)
'इसके बाद सूरज बड़जात्या सर की अगली फिल्म है। बड़े निर्देशक होने के बावजूद वह बेहद सरल, विनम्र और उतने ही मेहनती इंसान हैं। जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, वह यह है कि वह सिनेमा के सच्चे विद्यार्थी हैं और पूरी लगन से काम करते हैं। मैं उनके पारिवारिक मनोरंजन सिनेमा का बड़ा फैन हूं। इस जॉनर में वह मास्टर हैं और आज के समय में इस तरह की फिल्मों की भारी कमी है। सूरज सर से बेहतर यह कोई नहीं कर सकता।'
'आज के दौर की भीड़ से बिल्कुल अलग'
'उनकी फिल्म में जो बात मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है, वह यह है कि हीरो सिर्फ एक किरदार नहीं होता, बल्कि पूरी फैमिली कहानी के केंद्र में होती है। यही बात इसे खास बनाती है। सूरज बड़जात्या की फिल्म में लीडिंग मैन एक क्विटेसेंशियल 'ग्रीन फ्लैग' होता है, जो आज के दौर की भीड़ से बिल्कुल अलग और ताजगी भरा एहसास देता है। मैं आमतौर पर ऐसे किरदार निभाता हूं जो खामियों से भरे होते हैं और समय के साथ बदलते हैं, लेकिन यह फिल्म अलग है-यह एक आदर्श, सशक्त परिवार को हीरो के रूप में प्रस्तुत करती है। ऐसी फैमिली को पर्दे पर देखना प्रेरणादायक और बेहद भावनात्मक होगा।'
बॉलीवुड के 'मिस्टर ROI' कहलाते हैं Ayushmann Khurrana
इसके बाद आयुष्मान 2026 की शुरुआत में अपनी अनटाइटल्ड और बेहद चर्चित वायआरएफ-पोशम पा प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा उनकी 'धर्मा सिख्या' फिल्म भी रिलीज़ होगी-जो हिंदी सिनेमा में एक अनोखी स्पाई कॉमेडी मानी जा रही है और जॉनर ब्रेकर बताई जा रही है। आयुष्मान इस बात से खुश हैं कि वह हमेशा अपने निर्माताओं के लिए सुरक्षित साबित होते हैं, खासकर उन फिल्मों की लागत को देखते हुए जिनका वह हिस्सा बनते हैं। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड का 'मिस्टर ROI' कहा जाता है।
'मैं एक प्रोड्यूसर-फ्रेंडली एक्टर'
आयुष्मान ने कहा कि 'मैं एक प्रोड्यूसर-फ्रेंडली एक्टर हूं। जब मैं किसी प्रोजेक्ट के लिए कमिट करता हूं और शूट पर जाता हूं, तो चीज़ों को सरल रखने की कोशिश करता हूं-यहां तक कि अपनी एंटॉरेज के साथ भी। मेरे लिए सिर्फ स्क्रिप्ट चुनना ही नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल के तौर पर मैं कैसा हूं, यह भी उतना ही अहम है। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं खुद को पहले एक सहयोगी मानता हूं, न कि सिर्फ एक लीडिंग हीरो के रूप में देखे जाने पर केंद्रित रहता हूं।'
पिछली सफलता की विश्वसनीयता सबसे बड़ी ताकत
आयुष्मान को फ्रेंचाइजी स्टार्टर के तौर पर भी जाना जाता है-'ड्रीम गर्ल', 'शुभ मंगल सावधान', 'बधाई हो', 'थामा' और 'अंधाधुन' जैसी सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों की शुरुआत करने वाले अभिनेता के तौर पर। उन्होंने कहा कि 'किसी फ्रेंचाइजी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसकी पिछली सफलता की विश्वसनीयता होती है-चाहे वह 'बधाई हो' या 'ड्रीम गर्ल। '
अंधाधुन 2 को एक्सप्लोर करना चाहूंगा: Ayushmann Khurrana
'मैं भविष्य में अंधाधुन 2 को भी एक्सप्लोर करना चाहूंगा। आज दर्शक नई फिल्म देखने के लिए ज्यादा चयनशील हो गए हैं, इसलिए प्राथमिकता हमेशा एक बेहतरीन प्रोडक्ट बनाने की होती है। ऐसे में जब आपके पास एक सफल फ्रेंचाइजी का साथ होता है, तो यह मददगार साबित होता है। पति पत्नी और वो दो मुझे संजीव कुमार की 1978 की हिट फिल्म की याद दिलाती है। यह एक शानदार आईपी है, जिसे जूनो चोपड़ा बना रही हैं।'
DISCLAIMER: यह सूचना एजेंसी की ओर से भेजी जानकारी के आधार पर है, वनइंडिया हिंदी डेस्क की ओर से ये जनरेट नहीं की गई है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications