आयुष्मान खुराना ने 'फाइटर' के गाने पर बेटी संग किया ऐसा डांस, पत्नी ताहिरा के उड़े होश, कहा- घर के शेर खुल गए

Ayushmann Khurrana Dance With Daughter: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हाल ही में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नजर आए थे। आयुष्मान खुराना ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। आज वह किसी पहचान के मेहताज नहीं हैं। एक्टर अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी फैमिली को भी पूरा टाइम देते हैं।

आयुष्मान खुराना ने बेटी के साथ किया डांस
हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपनी बेटी के साथ जमकर डांस किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजीसे वायरल हो रहा है। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पति और उनकी बेटी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Ayushmann Khurrana

'फाइटर' के गाने पर आयुषमान का दमदार डांस
इस वीडियो में आयुष्मान बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' के गाने 'शेर खुल गए' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी बेटी वरुष्का भी उनके साथ मिलकर दमदार डांस कर रही हैं।

'घर के शेर खुल गए...'
वीडियो शेयर करते हुए ताहिरा कश्यप ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है और 'फाइटर' को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है- घर के शेर खुल गए @hrithikroshan @deepikapadukone !! ये आपके डांस स्टेप्स फॉलो नहीं कर रहे हैं क्योंकि ये दोनों ऐसा नहीं कर सकते। फिल्म के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं... इंतजार नहीं कर सकती।

आज रिलीज हो चुकी है 'फाइटर'
आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फाइटर' आज यानी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+