आयुष्मान खुराना के बचपन का प्यार हैं ताहिरा कश्यप, फिर भी थोड़ा फेम मिलते ही गर्लफ्रेंड को भूल बैठे थे एक्टर
ayushmann khurrana and tahira kashyap love story: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। वर्ल्ड हेल्थ डे के दिन ताहिरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इसके पहले उन्हें साल सात पहले यानी 2018 में हुआ था। उन्होंने इस बीमारी से जंग लड़ी और जीती। कैंसर के साथ लड़ाई में ताहिरा का साथ आयुष्मान ने दिया था और मौत के मुंह से बाहर खींच लिया था।
आयुष्मान और ताहिरा शादी से पहले लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे। दोनों स्कूल के समय से साथ हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिजिक्स की कोचिंग में हुई थी। तभी उन्हें ताहिरा से प्यार हो गया था। इन दोनों का रिश्ता कॉलेज के दिनों में गहरा हुआ। हालांकि दोनों के बीच में नोक-झोक होती रहती थी।

दोनों ने भले ही लव मैरिज की हो, लेकिन एक वक्त ऐसा आया था। जब दोनों की महीनों के बाद तकरार खत्म हुई थी। मेशेबल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पूरे मामले को बताया था। उन्होंने कहा था, मैंने रोडीज जीता और पूरे चंडीगढ़ में खूब फेमस हो गया था। इसके बाद मुझे अटेंशन भी खूब मिल रही थीं। लड़कियां भी बात करना चाहती थीं। ये सब देख मेरा दिमाग खराब हो गया। ये सब मेरे ऊपर इतना हावी हो गया कि मैं 6 महीने तक ताहिरा से दूरी बनाए रखी। उस समय मैं अपनी जिंदगी जीना चाहता था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही मुझे ये ऐहसास हुआ कि मैं ये सब नहीं कर पाऊंगा। तब मैं वापस ताहिरा के पास चला गया।
बता दें, आयुष्मान ने साल 2004 में टीवी शो रोडीज जीता था। तभी दोनों के रिश्ते में दरार आई थी। लेकिन जब कुछ ठीक करने के बाद दोनों ने 2008 में शादी की थी। दोनो के दो बच्चे हैं। साल 2012 में जब आयुष्मान और ताहिरा बेटे के पेरेंट्स बने, तभी उनकी फिल्म भी आई थी। नाम था विकी डोनर, जिसके बाद आयुष्मान की जिंदगी बदल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications