नम आंखों से आयुष्मान और अपारशक्ति ने दिया अपने पिता को कंधा, अंतिम यात्रा पर इमोशनल हुए दोनों भाई

Ayushmann Khurrana Father: पिता के अंतिम यात्रा पर दोनों बेटे आयुष्मान और अपारशक्ति बहुत ही इमोशनल नजर आए। दोनों ने पिता को अंतिम विदाई दी। पिता के शरीर को कंधा देते हुए दोनों की आंखें नम नजर आ रही थीं।

ayushmann khurana

Ayushmann Khurrana Father: बॉलीवुड के शानदान एक्टर्स आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता पी खुराना का निधन हो गया है। दिल की बीमारी से जूझ रहे पी खुराना ने गत 19 मई को अस्पताल में आखिरी सास ली थी। आपको बता दें कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता पी खुराना एक बड़े ज्योतिषाचार्य थे। वह लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। निधन से दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 19 मई 2023 को उन्होंने दम तोड़ दिया।

आयुष्मान और अपारशक्ति ने पिता को दिया कंधा
पी खुराना के अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भावुक हो रहे हैं। ये तस्वीरें दिल तोड़ देने वाली हैं। पिता के अंतिम यात्रा पर दोनों बेटे आयुष्मान और अपारशक्ति बहुत ही इमोशनल नजर आए। दोनों ने पिता को अंतिम विदाई दी। पिता के शरीर को कंधा देते हुए दोनों की आंखें नम नजर आ रही थीं।

दोनों भाइयों की इमोशनल तस्वीरें हुईं वायरल
आपको बता दें कि पी खुराना का निधान पंजाब के मोहाली में हुआ है। वहीं उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा शमशान घाट में संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वह दोनों अपने पिता को कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों भाइयों का चेहरा एकदम डल नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह दोनों भाई किस तकलीफ से जूझ रहे होंगे।

बहुत बड़े ज्योतिष थे पी. खुराना
जानकारी के अनुसार दिवंगत पी खुराना मशहूर ज्योतिष हुआ करते थे। उत्तर भारत में उनकी खूब पहचान थी। वह ज्योतिष के ऊपर कई किताबें भी लिख चुके हैं। छोटे बेटे अपारशक्ति खुराना ने ही सोशल मीडिया पर अपने पिता के निधन की खबर लोगों को बताई थी। निधन की खबर के बाद से ही दोनों भाइयों के फैंस और उनके को-एक्टर्स सोशल मीडिया पर पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स दे रहे हैं श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, काजोल, सुनील शेट्टी, नील नितिन मुकेश जैसे कई स्टार्स ने आयुष्मान खुराना को इस दुखद घड़ी में हिम्मत दी है और उनके पिता को श्रद्धांजलि दी है। हालांकि अभी आयुष्मान खुराना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है।

आयुष्मान ने पिता के कहने पर बदला था अपना नाम
आपको बता दें एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने ही बताया था कि उनके नाम की स्पेलिंग बदलने का सुझाव उनके ज्योतिष पिता ने ही दिया था। इसके बाद ही उन्हें करियर में तरक्की मिल पाई थी। आयुष्मान ने कहा था कि वह ज्योतिष में यकीन जरूर रखते हैं लेकिन उनके लिए सबसे ऊपर उनके पिता हैं जो उनके सबसे बड़े मेंटर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+