बिजनेसमैन से शादी करने के लिए इस एक्ट्रेस ने कबूला इस्लाम, फिर इंडस्ट्री से हो गईं गायब, हैरान कर देगी वजह
Ayesha Takia: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'टार्जन: द वंडर कार', 'वॉन्टेड' , 'पाठशाला' और 'मोड़' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग के बल पर फैंस का दिल जीत चुकी हैं। हालांकि शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया।
आयशा टाकिया का नाम उन एक्ट्रेस में शुमार हो चुका है जो कि इंडस्ट्री का अब एक गुमनाम चेहरा है। बता दें कि, आयशा 2004 में एक्शन थ्रिलर 'टार्ज़न: द वंडर कार' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन सलमान खान की फिल्म वांटेड से उनके करियर में जबरदस्त उछाल आया। हालांकि एक्ट्रेस ने साल 2011 में एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो, ऐसा कहा जाता है कि फिल्म वांटेड के बाद आयशा टाकिया के करियर का ग्राफ काफी नीचे गिरने लगा था जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग को छोड़ शादी करने का मन बना लिया था। एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता अब्बू आजमी के बिजनेसमैन बेटे फरहान आजमी से साल 2009 में शादी कर ली थी।
फरहान आजमी से शादी करने के लिए आयशा टाकिया को कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि, इस शादी के लिए आयशा ने अपना धर्म बदला था। एक्ट्रेस ने हिंदू से इस्लाम धर्म कबूल किया था। यहां तक कि आयशा ने शादी करने के लिए अपना नाम आयशा आजमी रख लिया था। इसके दोनों की मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी हुई थी।
बता दें कि, बिजनेसमेन से शादी करने के बाद आयशा टाकिया ने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया। उन्होंने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री से गायब होने का फैसला कर लिया था। फिलहाल वह फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने पोस्ट से जानकारी दी थी कि अब कभी भी फिल्मों में वापसी नहीं करेंगी। फिलहाल आयशा टाकिया लाइमलाइट से दूर अपने बेटे मिकेल की परवरिश में कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications