Ayesha Jhulka News: आमिर खान की हीरोइन जिसकी मासूमियत की थी दुनिया दीवानी, अब 160 बच्चों की है मां
Aamir Khan Heroine: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से आयशा जुल्का रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म में अपनी मासूमियत और अदाओं से उन्होंने लाखों दर्शकों का दिल जीता था। आज फिल्मों से दूर होने के बावजूद बेहद सक्रिय जीवन जी रही हैं। लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन से गायब रहने के बाद आयशा अब बिजनेस, समाज सेवा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी नई पहचान बना चुकी हैं।
आयशा जुल्का फिल्मों की दुनिया से दूर होने के बाद बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ गईं और अपनी अलग पहचान बनाई। अपने पति समीर वशी के साथ पहले कंस्ट्रक्शन कारोबार से जु़ड़ीं और फिर उन्होंने अपना बुटीक और लैविश सलून भी खोला। अब वह समाजसेवा के क्षेत्र से भी जुड़ी हैं।

Ayesha Jhulka बिजनेस वेंचर्स में भी सुपरहिट
आयशा अपने पति के साथ मिलकर 'SamRock' कंस्ट्रक्शन कंपनी संभालती हैं। इसके अलावा उनका खुद का स्पा ब्रांड 'Anantaa' और क्लोदिंग लेबल 'Additions' भी है। बिजनेस की दुनिया में भी आयशा उतनी ही सफल हैं, जितनी कभी फिल्मों में थीं। उनका अपना क्लोदिंग ब्रांड भी है और मुंबई के अलावा गोवा में भी उनके शॉप और स्पा सेंटर हैं।
आयशा जुल्का ने समाजसेवा में भी बनाया है नाम
आयशा और उनके पति ने गुजरात के दो गांव गोद लिए हैं, जहां वे करीब 160 बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य का खर्च उठा रहे हैं। खास बात यह है कि वे इन जरूरतमंद बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए खुद निगरानी करते हैं। इसके अलावा, पावर कपल मुंबई में पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्थाओं से भी जुड़े हैं।
OTT और टीवी पर दमदार वापसी
लंबे ब्रेक के बाद आयशा ने अभिनय में वापसी की है। वह वेब सीरीज 'Hush Hush' (2022) और 'Happy Family: Conditions Apply' (2023) में नजर आ चुकी हैं। 2025 की शुरुआत में उन्होंने 'Celebrity MasterChef' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में अपनी अगली ओटीटी सीरीज 'धनबाद' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वह एक 'Village Don' की दमदार भूमिका निभाती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications