'आवारा पागल दीवाना' की एक्ट्रेस हुईं प्रेग्नेंट, 41 साल में देंगी बच्चे को जन्म, फिल्मों से बना ली दूरी
Aarti Chabria Pregnancy: फिल्म आवारा पागल दीवाना में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आईं आरती छाबड़िया लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।
आरती छाबड़िया अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स साझा करती रहती हैं। अब शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। वीडियो में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। अब फैंस को गुड न्यूज मिलने के बाद एक्ट्रेस को लगातार बधाई दे रहे हैं।

वीडियो में आरती छाबड़िया ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसी के साथ वह अपने बेबी बंप पर हाथकर उसे फ्लॉन्ट कर रही हैं। 41 साल में मां बनने की खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ झलक रही है। बता दें कि, 23 जून, 2019 को उनकी शादी विशारद बीडासी के साथ हुई थी जो कि ऑस्ट्रेलिया में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। बता दें कि ये दोनों की अरेंज मैरिज है।
बता दें कि आरती छाबड़िया की ये शादी उस वक्त काफी चर्चा में थी। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ ये शादी की थी। जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि इस शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। खैर अब एक्ट्रेस अपनी लाइफ में इस नए मोड़ से काफी खुश हैं।
आरती छाबड़िया ने अपने करियर में बहुत कम फिल्में दी हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2013 में रिलीज़ हुई पंजाबी फिल्म 'व्याह 70 किमी' में देखा गया था। उन्होंने अपने करियर में 'आवारा पागल दीवाना', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'शादी नंबर 1', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और लज्जा जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा उन्होंने विज्ञापनों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications