'सिर पर छत नहीं थी और सड़क पर घंटों....', फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की होर्डिंग देख इमोशनल हुईं अवनीत कौर

Avneet Kaur: एक्ट्रेस अवनीत कौर हाल ही में कंगना रंनौत की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आपको बता दें कि अवनीत कौर की उम्र सिर्फ 21 साल है और ऐसे में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। वह एक एक्ट्रेस के तौर पर अपनी काबिलियत साबित करने में जुटी हैं। अपनी पहली फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं। हालांकि उनकी इस फिल्म को दर्शकों को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों ने अनवीत कौर की एक्टिंग की तारीफ की है। अपनी पहली फिल्म के रिलीज के बाद अवनीत कौर ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआत के संघर्षों पर एक इमोशनल नोट लिखा है।

आपको बता दें कि फिल्मों की एक्ट्रेस बनने के लिए 21 साल की अवनीत कौर ने काफी संघर्ष किया है। अवनीत ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा है। इस नोट में अवनीत ने अपने बुरे दिनों को याद किया है। उन्हें याद आया कि कैसे उनके माता-पिता ने उनके लिए लंबी दूरी तय की है, कैसे उनके सिर पर छत नहीं थी और उन्हें कई घर बदलने पड़े थे।

avneet kaur

अवनीत कौन ने डांस रिएलिटी शो से शुरू किया था करियर
जानकारी के अनुसार अवनीत कौर ने एक डांस रिएलिटी शो में कंटेस्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया था। अवनीत कौर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके बोल्ड फोटोशूट लोगों को खूब पसंद आते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

अवनीत कौर ने लिखा इमोशनल पोस्ट
हाल ही में अवनीत कौर की नजर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के कुछ होर्डिंग्स पर पड़ी और वह अपनी एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पाईं। बैकड्रॉप पर होर्डिंग के साथ पोज देते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 12 साल पहले, मैं एक डांस रिएलिटी शो के लिए कंटेस्टेंट के रूप में सपनों के इस शहर मुंबई में आई थी, जिसे अब मैं अपना घर कहती हूं।

'खुद को होर्डिंग पर देखकर बहुत ही खुश हूं'
अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए अवनीत कौर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- हमारे पास रहने के लिए छत नहीं थी, हमने कई घर बदले। मेरे माता-पिता ने मेरे लिए लंबी दूरी तय की। हमने सिर्फ एक घर पाने के लिए बसों, ट्रेनों, स्कूटरों में घंटों सफर किया था। मैंने कई जगह ऑडिशन दिए थे। अब इतने सालों के बाद आखिरकार खुद को एक होर्डिंग पर देखना एक सपने की तरह लग रहा है।

गत 23 जून को रिलीज हुई थी अवनीत की फिल्म
अवनीत कौर ने आगे लिखा है- आखिरकार मैं हीरोइन बन गई हूं। इसे संभव बनाने के लिए मणिकर्णिका फिल्म्स, कंगना रनौत का बहुत बहुत धन्यवाद। मुंबई मेरी जान, तुम एक ऐसी जगह हो, जहां सपने सच होते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसकी क्रिएटिव प्रोड्यूसर कंगना रनौत हैं। इस फिल्म को मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले इसे बनाया गया है। ये फिल्म गत 23 जून, 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+