अवनीत कौर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, ज्वैलरी ब्रांड ने खोला बड़ा राज

Avneet Kaur: बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर इस समय बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। खबर है कि एक ज्वैलरी ब्रांड ने उन पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। ज्वैलरी ब्रांड ने अवनीत द्वारा की गई धोखाधड़ी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है।

ज्वैलरी ब्रांड ने अवनीत कौर पर लगाया आरोप
'रंग' नाम के ज्वैलरी ब्रांड का आरोप है कि अवनीत कौर ने बार-बार वादा करने के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट्स में क्रेडिट नहीं दिया है, जो कि उनके कॉन्ट्रैक्ट का अहम हिस्सा था। ब्रांड का आरोप है कि अवनीत कौर ने उनकी ज्वैलरी पहनी, पर बार-बार क्रेडिट को नजरअंदाज करती रहीं।

Avneet Kaur

कानूनी मुश्किल में फंस सकती हैं अवनीत
ज्वैलरी ब्रांड के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के कारण अवनीत कौर कानूनी मुश्किल में फंस सकती हैं। ब्रांड ने बताया कि अवनीत कौर को उनकी ज्वैलरी पहनकर पोज देते हुए इंस्टाग्राम पर उन्हें टैग करना था, पर एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया। ब्रांड ने अवनीत कौर के साथ हुई बातचीत के वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

अवनीत ने ज्वैलरी ब्रांड का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था
ज्वैलरी ब्रांड 'रंग' ने बताया कि अवनीत कौर ने यूरोपियन ट्रिप के दौरान उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वेकेशन के दौरान ब्रांड ने अवनीत को काफी ज्वैलरी दी थी। अवनीत ने ब्रांड से कहा था कि वह तस्वीरें पोस्ट करते वक्त उन्हें अपने पोस्ट में क्रेडिट देंगी लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गईं और ब्रांड को कोई क्रेडिट दिए बिना सोशल मीडिया पर उसकी ज्वैलरी पहनकर पोस्ट करती रहीं।

ज्वैलरी ब्रांड ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
ज्वैलरी ब्रांड ने पोस्ट में ये भी बताया है कि अवनीत कौर ने कैसे अन्य लग्जरी ब्रांड्स के कपड़ों के साथ उनकी ज्वैलरी मैच करके पहनी और तस्वीरें पोस्ट कीं। लेकिन उनमें सिर्फ हाई एंड ब्रांड्स को ही टैग किया। जब अवनीत की स्टाइलिस्ट ने उन्हें याद दिलाया कि उन्हें ज्वैलरी के लिए ब्रांड को टैग करना है, तो वह दूसरे पोस्ट में उन्हें क्रेडिट देने के लिए राजी हो गईं लेकिन बाद में भी ऐसा नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+