1920 Horror Of The Heart: अविका गौर की फिल्म का ट्रेलर देखकर कांप जाएगी रूह,आत्माओं की चीख सुनकर लगेगा डर

महेश भट्ट और आनंद पंडित की फिल्म "1920 - हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट" का ट्रेलर हो गया। 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी इस फ़िल्म का निर्देशन किया है कृष्णा भट्ट ने किया है।

1920

1920: Horrors Of The Heart: एक बार फिर से बड़े पर्दे पर हो रही हैं खौफ की वापसी। एक बार फिर से हॉरर करेगा तांडव और सिनेमाघरों में गूँजेगी डर की चिल्लाहट। जी हां हॉरर फिल्मों के जरिए एक खास पहचान बना चुके विक्रम भट्ट फिर से तैयार हैं एक नए डर को अंजाम देने के लिए जिसका नाम हैं 1920 - हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट ,जो 23 जून को रिलीज की जाएगी।

भूतनी बनीं अविका गौर
फ़िल्म में मुख्य किरदार में टेलीविज़न की प्यारी बेटी अविका गोर हैं जो एक पीड़ित बेटी के रूप में, कृष्णा भट्ट की 1920 - हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट में अपने माता-पिता का बदला लेने के मिशन पर है - ये एक ऐसी फिल्म जिसमे एक बुरी आत्मा,अपने नापाक इरादों से मनोवैज्ञानिक आतंक को उजागर करती है; और फिर शुरू होती हैं डर की असल कहानी।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
महेश भट्ट और आनंद पंडित, डॉ. राज किशोर खवारे के सहयोग से विक्रम भट्ट प्रोडक्शन की दिल दहलाने वाली "1920 - हॉरर्स ऑफ द हार्ट" का निर्देशन किया हैं कृष्णा भट्ट ने जो विक्रम भट्ट की छोटी बेटी है जो इस फ़िल्म से डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रही हैं। जिसमें बेहद लोकप्रिय बालिका वधु स्टार अविका गोर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 23 जून, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म को लेकर क्या बोले महेश भट्ट?
महेश भट्ट ने कहा, "विक्रम भट्ट एक शैली के रूप में हॉरर के बादशाह रहे हैं। मैं देख सकता हूं कि कृष्णा एक प्रतिभाशाली निर्देशक के रूप में इस शैली की संवेदनशील और सूक्ष्म समझ के साथ अपने पिता की इस लिगेसी को आगे ले जा रही हैं। मैं कृष्णा को निर्देशक के रूप में उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

आनंद पंडित ने कही ये बात
आनंद पंडित कहते हैं कि "(महेश) भट्ट साहब हमेशा कहानी में एक नया मोड़ लाते हैं, और उन्होंने 1920 - 'हॉरर ऑफ द हार्ट' के साथ बहुत खूबसूरती से लिखा है। नवोदित निर्देशक कृष्णा भट्ट ने फिल्म में एक और युवा शैली जोड़ी है और खुद हॉरर स्पेस के मास्टर - विक्रम भट्ट से अच्छी तरह सीखा है। मुझे पूरी उम्मीद हैं कि ये फ़िल्म लोगों को डराने में कामयाब रहेगी।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं कृष्णा भट्ट
कृष्णा भट्ट 1920-हॉरर ऑफ़ द हार्ट्स के साथ एक निर्देशक के रूप में बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं जो बेहद उत्साहित हैं। कृष्णा ने अपनी शुरुआती दिनों के बारे में बताते हुए कहा कि का "महेश (भट्ट) अंकल हमारी कंपनी को चलाते हैं, और जब उन्होंने कोविड के दिनों के बाद 1920 लिखा, तो मैंने उनके साथ मिलकर काम किया। उनके मार्गदर्शन में रहने का अनुभव सहज और वास्तविक है। वह आपको अपने दिमाग के अंदर जाने और टैप करने के लिए प्रेरित करते हैं। आपकी भावनाओं में, जो आप नहीं जानते थे कि आप में है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मेरे पिता के सेट पर बिताए वर्षों ने मुझे फिल्म निर्माण के कई पहलुओं में एक ठोस आधार दिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं उस शैली के साथ न्याय कर पाऊंगी, जिसमें वो काफी माहिर हैं।"

भट्ट फैमिली के साथ काम करने पर अविका ने जताई खुशी
अविका गोर ने हॉरर शैली की प्रशंसक होने की बात स्वीकार की और कहा, "मुझे हॉरर देखने में मज़ा आता है और भट्ट के साथ इस शैली में काम करने की इच्छुक थी क्योंकि कोई भी इसे उनसे बेहतर नहीं समझता है। भट्ट कैम्प की फिल्मों का संगीत अद्भुत रहा हैं । महेश द्वारा लिखित, विक्रम भट्ट द्वारा निर्मित और कृष्णा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म में काम करना वास्तव में मेरे लिए एक सम्मान की बात है।"

फिल्म के मुख्य किरदार
महेश भट्ट द्वारा लिखित, सुहृता दास, डीओपी: प्रकाश कुट्टी, प्रोडक्शन डिजाइनर नौशाद मेमन, संपादक कुलदीप मेहान, संगीत पुनीत दीक्षित, गीत श्वेता बोथरा, कार्यकारी निर्माता महबूब अंसारी, आस्था राठौड़ नाद द्वारा सह-निर्मित, सहयोगी निर्माता दिलीप सोनी जायसवाल और संजय सिंह, राज किशोर खवारे, राकेश जुनेजा द्वारा और श्वेतांबरी भट्ट द्वारा निर्मित फ़िल्म 23 जून 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाहॉल में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+