साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अविका गौर का बड़ा खुलासा, कहा- साउथ फिल्मों में सबसे ज्यादा नेपोटिज्म
Avika Gor On South Film Industry: अविका गौर ने कहा कि जब स्टार पावर की बात आती है, तो साउथ इंडस्ट्री पूरी तरह से स्टार पावर से भरी हुई है। लोग बॉलीवुड को जज करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा नेपोटिज्म साउथ इंडस्ट्री में है।
Avika Gor On South Film Industry: टीवी एक्ट्रेस अविका गोर ने टेलीविजन के फेमस सीरियल बालिका वधु में आनंदी का दमदार किरदार निभाकर घर घर में लोकप्रियता हासिल की थी। बालिका वधु के बाद अविका गौर फेमस टीवी शो ससुराल सिमर का में भी नजर आई थीं। वहीं अविका गौर ने साउथ फिल्मों में भी काम किया है। एक हालिया इंटरव्यू में अविका गौर ने कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा नेपोटिज्म होता है। उन्होंने ये भी कहा है कि लोग बेकार ही बॉलीवुड को बदनाम करते हैं।
आपको बता दें कि अविका गौर ने 'उय्याला जम्पाला' (2013) के साथ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपने फिल्मी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'लक्ष्मी रावे मां इंतिकी', 'सिनेमा चोपिस्था मावा', 'थानु नेनु', 'एकादिकी पोथावु चिन्नावदा' और 'राजू गरी गढ़ी 3' जैसी कुछ फिल्मों में नजर आई थीं। एक हालिया इंटरव्यू में, जब अविका गौर से बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की।

नेपोटिज्म पर अविका ने कही ये बातें
आरजे सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में अविका गौर ने कहा- देखिए जब स्टार पावर की बात आती है, तो साउथ इंडस्ट्री पूरी तरह से स्टार पावर से भरी हुई है। जब नेपोटिज्म की बात आती है, तो हम सभी यह शब्द सुनते-सुनते थक गए हैं कि बॉलीवुड में ये सबसे ज्यादा है लेकिन ऐसा नहीं है। साउथ इंडस्ट्री ही नेपोटिज्म के बारे में है। बस इतना है कि दर्शक इसे वहां नहीं देखना पसंद कर रहे हैं, जिस तरह से इसे बॉलीवुड में देखा जा रहा है।
अविका ने कहा- लोग बॉलीवुड को जज करते हैं
अविका ने आगे कहा- बॉलीवुड फिल्मों के लिए नेपोटिज्म पहले से ही तय कर लिया जाता है। बॉलीवुड फिल्मों में हम जो भी बनाएं लेकिन पहले उसे जज करते हैं। ये एक बायस क्रिएट हो चुका है ओवर द टाइम। इस इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते मुझे लगता है कि शायद काफी टाइम से वो फेज चला जहां पे कि साउथ की बहुत सारी रीमेक बॉलीवुड में बनी है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि बॉलीवुड सिर्फ कॉपी करता है।
बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं अविका गौर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए अविका गौर ने कहा- लोगों ने पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया की मदद से नेपोटिज्म का प्रचार बहुत ज्यादा कर दिया है। हालांकि मुझे उम्मीद है कि समय के साथ ये कम होता जाएगा और लोग इसे लेकर रिलैक्स हो जाएंगे। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस अविका गोर हॉरर फिल्म '1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म की डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट हैं। ये फिल्म 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications