Jawan के गाने 'चलेया' पर एटली की पत्नी प्रिया ने किया जबर डांस, कीर्ति सुरेश ने की ऐसी हरकत, देखकर छूटेगी हंसी
Jawan Song Chaleya: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस समय दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म 'जवान' ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोगों के दिलों दिमाग पर इस समय शाहरुख खान और उनकी फिल्म 'जवान' का क्रेज चढ़ा हुआ है। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म का रोमांटिक नंबर 'चलेया' लोगों पर एक अलग ही जादू कर चुका है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस रोमांटिक गाने पर रील्स वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
कीर्ति सुरेश और एटली की पत्नी ने किया डांस
फिल्म 'जवान' के फेमस रोमांटिक गाने 'चलेया' को अरिजीत सिंह और शिल्पा रॉव ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में इस गाने में शाहरुख खान और नयनतारा एक-दूसरे के साथ प्यार फरमाते नजर आ रहे हैं लेकिन अब इसी सॉन्ग को साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और 'जवान' मूवी के डायरेक्टर एटली की पत्नी प्रिया ने रीक्रिएट किया है।

'जवान' के गाने 'चलेया' पर बनाया रील वीडियो
कीर्ति सुरेश और एटली की पत्नी प्रिया ने 'चलेया' गाने के हुक स्टेप्स को बहुत ही अच्छे तरीके से किया है। दोनों ने फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के साथ स्टेप्स को मैचिंग करने की कोशिश की है। हालांकि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इस वीडियो के आखिर में जो हुआ, वो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।
वीडियो के अंत में प्रिया की छूटी हंसी
इस वीडियो को शेयर करते हुए कीर्ति सुरेश ने कैप्शन में लिखा है- सिर्फ फन के लिए। अंत मिस मत करिएगा (कभी कभी मैं भी बहुत एक्साइटेड हो जाती हूं)। आपको बता दें कि आखिरी में जैसे ही कीर्ति अपने पेट डॉग के पास जाती हैं, वो डर जाता है और फिर कीर्ति भी उसे देखकर डरकर उछल जाती हैं। ये देखकर प्रिया की हंसी छूट जाती है।
'जवान' ने 6 दिन में कमाए 600 करोड़
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन के साथ साथ साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली, बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर, एक्टर अनुपम खेर, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी शाहरुख खान की 'जवान' की तारीफ की है और बॉक्स ऑफिस पर इसके धमाल मचाने को लेकर बधाई भी दी है। भारत में इस फिल्म ने 7 दिन में 368.38 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ये फिल्म तमिल और तेलुगू में भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं 'जवान' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications