सलमान खान की 'A6' को एटली हॉलीवुड स्टार तक ले गए, गुस्साए मेकर्स ने फिल्म बंद कर दी!
Salman Khan A6 Updates: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। इसके अलावा खबरें थी कि वो जवान वाले एटली के साथ A6 नाम की फिल्म पर काम करने वाले हैं। इस पर एटली ने अपने कई इंटरव्यूज पर इसका जिक्र किया था। हालांकि कभी भी उन्होंने इसे ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया।
कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान और एटली की ये फिल्म अब बंद हो गई है। इसकी वजह बजट बताई जा रही है। लेकिन असली कैच इसकी कास्टिंग में फंसा हुआ है। जिस वजह से A6 ठंडे बस्ते में जाती हुई नजर आ रही है। क्या है मामला पढ़िए ये पूरी खबर।

A6 में एटली सलमान खान के अपोजिट एक बड़े साउथ सुपरस्टार को कास्ट करना चाहते थे। खबरें थीं कि इसके लिए एटली ने रजनीकांत और कमल हासन को एप्रोच किया था। लेकिन इन दोनों ही स्टार्स के साथ उनका कुछ खास बात नहीं बनी। बीते दिनों बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट की माने तो एटली अब इस प्रोजेक्ट को लेकर हॉलीवुड चले गए हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट विल स्मिथ को लेना चाहते हैं। इतना ही नहीं एटली विल और सलमान की मीटिंग की व्यवस्था बना रहे थे। जिससे A6 पर काम चालू हो।
एटली की इस बात को प्रोडक्शन हाउस मानने को राजी नहीं है। मेकर्स का अभी भी कहना है कि एटली इसमें किसी साउथ स्टार को ही कास्ट करें। अगर रजनीकांत और कमल हासन की बात करें तो दोनों ही अपने प्रोजेक्ट्स पर व्यस्त हैं। ऐसे में अभी इस फिल्म पर काम शुरू हो पाना मुश्किल है। इसी वजह से फिल्म होल्ड पर जाती हुई नजर आ रही है। ख़ैर इस फिल्म से जुड़े हुए जो भी अपडेट्स होंगे हम आपको लगातार बताते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications